Latest Updates
-
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर
Who Is Nakul Dhull: बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' वाले रविवार के एपिसोड में दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। सलमान खान ने मशहूर टीवी एक्टर मनीष गोयल का वीकेंड का वार के दौरान शो में स्वागत किया। वहीं, रविवार को नकुल ढुल भी बिग बॉस हाउस में पहुंचे। हालांकि, अब नकुल के शो से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि घर में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ उनकी बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद नकुल को शो से बाहर किए जाने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

क्या बिग बॉस 20 में आने के एक दिन बाद ही बाहर हुए नकुल ढुल?
'बिग बॉस' से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया पेज 'BB Tak' ने X पर नकुल ढुल के एविक्शन को लेकर पोस्ट किया है। पोस्ट के मुताबिक, नकुल और गुल्लू के बीच बीती रात घर में बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दावे के अनुसार, इस दौरान नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठा दिया। इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। अगर ये खबरें सही साबित होती हैं, तो नकुल की बिग बॉस की जर्नी एंट्री के 24 घंटे के भीतर ही खत्म हो सकती है। हालांकि, फिलहाल इस खबर की पुष्टि का इंतजार है। अगर नकुल का एविक्शन होता है, तो बिग बॉस के इतिहास में यह सबसे कम समय तक चलने वाले सफर में से एक हो सकता है।
कौन हैं नकुल धुल?
नकुल धुल हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंटरनेट की दुनिया में उन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाते हैं। उनके कंटेंट में मीम्स, व्यंग्य और रोजमर्रा की घटनाओं पर उनकी राय देखने को मिलती है, जिसकी वजह से ऑनलाइन उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। नकुल अपने बेबाक अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर पहचान बना चुके हैं। हालांकि, उनके कुछ वीडियो को लेकर विवाद भी हो चुका है। अब 'बिग बॉस 20' में उनकी एंट्री के बाद महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा उनका पुराना वीडियो एक बार फिर चर्चा में है। इस वीडियो को लेकर फरवरी 2026 में भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई थी।
क्या था नकुल धुल का विवादित बयान?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नकुल कहते सुनाई देते हैं, 'रात 11 बजे किसी लड़की के पीछे दौड़कर देखो। वह डर के मारे कांप उठेगी। उसे छेड़ना मत, बस उससे आगे निकल जाना। तुम्हें पता चल जाएगा कि डर क्या होता है।' इस बयान को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे। कई यूजर्स का कहना था कि महिलाओं को रात में सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है और किसी का पीछा करने जैसी हरकत उन्हें डरा सकती है। फरवरी 2026 में भी इस वीडियो को लेकर नकुल की आलोचना हुई थी। अब बिग बॉस में उनकी एंट्री के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।
बिग बॉस हाउस में नकुल ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद नकुल धुल ने बिग बॉस हाउस में अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि एक लड़के ने उन्हें मैसेज करके कहा था कि उसे लड़कियों से बहुत डर लगता है। इसके जवाब में उन्होंने यह बात कही थी। नकुल ने बताया, 'मुझे एक चैट आई थी, जिसमें एक लड़का कह रहा था कि भाई मुझे लड़कियों से बहुत डर लगता है। तो मैंने कहा, अबे भाई तुम लड़कियों से डरते हो, लड़कियां खुद तुमसे इतनी डरी हुई हैं। कभी वो रात में चल रही हों, उनके पीछे तुम भागकर निकल जाते हो, तो उनका...निकल जाता है।' उन्होंने आगे कहा कि उनकी बात का मकसद यह बताना था कि पुरुषों के व्यवहार के कारण महिलाओं के मन में डर पैदा होता है। नकुल के मुताबिक, उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ केस भी हुआ। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है।



Click it and Unblock the Notifications
