Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता?
Mohammed Siraj and Zanai Bhosle Connection: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच में नहीं रहीं, उनके अंतिम संस्कार में कई दिग्गज हस्तियां आईं। मगर सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वो थीं जनाई भोसले (Zanai Bhosle)। अपनी दादी के अंतिम संस्कार में जनाई का दुख उनकी आंखों में साफ नजर आ रहा था। आशा भोसले के अंतिम संस्कार में जनाई भोसले के अलावा एक और व्यक्ति थे जो चर्चा का विषय बने। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की। जनाई और सिराज के आपस की बॉन्डिंग ने लोगों के मन में सवाल पैदा कर दिया कि आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है? आइए जान लेते हैं कौन हैं जनाई भोसले और मोहम्मद सिराज से उनका क्या है कनेक्शन?

कौन हैं जनाई भोसले?
जनाई भोसले, महान गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं। अपनी दादी की परछाई मानी जाने वाली जनाई एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। अपनी दादी की तरह जनाई ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है और बहुत जल्दी जनाई ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में वह शिवाजी महाराज की पत्नी रानी सईं बाई का मुख्य किरदार निभाएंगी। सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा जनाई को डासिंग में भी महारत हासिल है। हाल ही में उनके गाने 'कहंदी है' को फैंस ने काफी पसंद किया है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी लाइफस्टाइल और प्रोफेशनल अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
मोहम्मद सिराज के साथ जनाई का क्या है रिश्ता?
जनाई भोसले और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच के रिश्ते को लेकर काफी समय से अफवाहें उड़ रही थीं। खासकर जनाई के 23वें जन्मदिन पर सिराज की मौजूदगी ने इन चर्चाओं को हवा दी थी। लेकिन, इन दोनों ने बहुत ही खूबसूरती से इन अटकलों को शांत कर दिया। जनाई और सिराज ने साफ कर दिया है कि उनके बीच रोमांटिक नहीं, बल्कि भाई-बहन का पवित्र रिश्ता है।
जनाई ने सिराज को बांधी राखी
एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें जनाई ने सिराज को राखी बांधते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी राखी, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। क्रिकेटर ने भी इस प्यार को रिशेयर करते हुए लिखा- "मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं... मेरी बहना है एक हजारों में।" इस पोस्ट ने जनवरी से चल रही सभी डेटिंग की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।



Click it and Unblock the Notifications
