Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Winter Blouse : सर्दी में साड़ी में दिखना है स्टाइलिश, तो इन जैकेट ब्लाउज से दें खुद को निराला सा अंदाज
jacket style blouse design for winter wedding : ठंड का मौसम आते ही महिलाएं अपने वार्डरोब को आरामदायक और स्टाइलिश बनाने पर ध्यान देती हैं। खासकर साड़ी पहनने वाली महिलाओं के लिए सर्दी के मौसम में स्टाइलिश या डिफरेंट दिखना थोडा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अगर आप भी इस विंटर सीजन में शादी-ब्याह में यूनिक दिखना चाहती हैं, हर अपने लुक के साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं कर चाहती हैं, तो हम आपके लिए जैकेट स्टाइल ब्लाउज के डिजाइन लेकर आए हैं।
तो इस सर्दी, अगर आप स्टाइल और कंफर्ट दोनों चाहती हैं, तो इन जैकेट स्टाइल ब्लाउज को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें। यह आपको ठंड से भी बचाएगा और आपके साड़ी लुक को और भी शानदार बनाएगा।
फुल स्लीव्स हाफ जैकेट ब्लाउज
कृति की तरह आप भी शादी में हाईनेक और फुल स्लीव्स हाफ जैकेट स्टाइल ब्लाउज पहन सकते हैं। यह ब्लाउज सिल्क और शिफॉन साडी के साथ खूब जंचेंगे। इसके साथ बन या हाई सिल्क पोनी से आप पार्टी-फंक्शन में डिफरेंट लुक पा सकती हैं।
फ्रंट ओपन जैकेट ब्लाउज
जैकेट-स्टाइल ब्लाउज सर्दियों में फॉर्मल या वेडिंग लुक के लिए एक शानदार विकल्प है। फ्रंट ओपन जैकेट डिज़ाइन में जरी वर्क या कढ़ाई इसे और आकर्षक बनाते हैं। भारी कांजीवरम या बनारसी साड़ी के साथ यह ब्लाउज परफेक्ट दिखता है। नेवी ब्लू, ग्रे और पेस्टल शेड्स इस डिज़ाइन में खास पसंद किए जाते हैं। बालों में बन बनाएं या और हल्का मेकअप करें, जिससे आपका लुक एलीगेंट और परफेक्ट हो जाए।
हाफ कोटी स्टाइल जैकेट ब्लाउज
पार्टी-फंक्शन में स्टाइलिश लुक के लिए आप शर्ग स्टाइल जैकेट ब्लाउज भी वियर कर सकती हैं। हैवी बॉर्डर साड़ी के साथ उससे ही मिलता-जुलता हाफ कोटी तैयार कर सकती हैं, जिससे ब्लाउज के साथ वियर करके साड़ी लुक को शानदार बना सकती हैं।
जैकेट स्टाइल ब्लाउज
ऑफिस में मीटिंग या दूसरे ऑफिशियल इवेंट के लिए आप साड़ी को मैच करते हुए जैकेट स्टाइल ब्लाउज को स्टिच करवा सकती हैं और खुद को बेहतरीन लुक दे सकती हैं।
ओवरकोट साड़ी लुक
फॉर्मल लुक के लिए या शॉपिंग और डे आउट के लिए साड़ी के साथ अप अंदर से हाफ वुलन ब्लाउज के साथ इस तरह से ओवरकोट पहनकर भी खुद को सिंपल और एलिगेंट लुक दे सकती हैं।
हाफ जैकेट फुल स्लीव्स ब्लाउज
शादी- ब्याह में रॉयल लुक के साथ-साथ ठंड से बचने के आप हाफ जैकेट फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन सकते हैं। साड़ी ही नहीं आप चाहे तो कॉकटेल लुक के लिए भी स्कर्ट के साथ मैच करके इस तरह का ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
