Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कोल्ड शोल्डर ट्रेंड को खूब इंजॉय कर रहीं हैं बॉलीवुड दीवाज़
आजकल शोल्डर टॉप का क्रेज़ खूब जोरों पर है। कोल्ड शोल्डर आउटफिट की तरह ही ऑफ शोल्डर की तरह ही होता है और इसमें हाल्टर नैक होता है। इसमें शोल्डर कट होता है, जहां से कंधे का कुछ हिस्सा दिखाई देता है।
सबसे पहली बार फैशन डिज़ाइनर डोन्ना करन ने कोल्ड शोल्डर डिज़ाइन किया था। डोन्ना एक ऐसी ड्रेस डिजाइन करना चाहती थीं जिसमें थोड़ी स्किन भी दिखे लेकिन वो ज्यादा रीविलिंग भी ना लगे।
कहा जाता है कि यूएस की पूर्व राष्ट्रपति हिलेरी क्लिंटन को भी कोल्ड शोल्डर का बहुत शौक है। मीडिया ने कई बार हिलेरी क्लिं न को कोल्ड शोल्डर में देखा है जिसके बाद ये स्टाइल एक ट्रेंड बन गया।

1993 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पहली बार हिलेरी कोल्ड शोल्डर आउटफिट में नज़र आईं थीं।
इसके बाद से ही कोल्ड शोल्डर का क्रेज़ खूब फैल गया और आज ये सबसे लेटेस्ट फैशन बन चुका है।
फॉर्मल से लेकर कैजुअल तक और पार्टी वियर से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेस तक में कोल्ड शोल्डर बढिया लगता है।
भारत में बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ और एक्ट्रेसेस ने भी कोल्ड शोल्डर को खूब पॉपुलर किया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे बढिया तरीके से कोल्ड शोल्डर को पॉपुलर किया है।

रवीना टंडन
रवीना का कोल्ड शोल्डर गाउन मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है। कुछ साल पहले एक इवेंट के दौरान रवीना ने ये गाउन पहना था। क्रीम कलर के साथ हरे रंग की ज्वेलरी में रवीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस गाउन में रवीना ना केवल खूबसूरत लग रहीं हैं बल्कि ये उन्हें पारंपरिक लुक भी दे रही है।

प्राची देसाई
प्राची देसाई ने बेहद खूबसूरत काले रंग का कोल्ड शोल्डर लहंगा चोली पहना है जिस पर बॉडी एंब्रॉयडरी हो रखी है और पीछे की तरफ काफी सेक्सी कट दिया गया है। इस लहंगे के बाजुओं को थोड़ा लंबा रखा गया है। आप ये कह सकते हैं कि दुपट्टे की जगह स्लीव्स को ऐसा लुक दिया गया है। ये काफी अलग आउटफिट है। काले रंग के आउटफिट पर सफेद रंग की एंबॉयडरी खूब चमक रही है।

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने एक नहीं बल्कि कई इवेंट में कोल्ड शोल्डर ड्रेस पहनीं हैं। कोल्ड शोल्डर की उनकी सबसे खूबसूरत ये नीली ड्रेस है जो उन्होंने अपने शूट के दौरान पहनी थी। रायॅल ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस में बिपाशा गजब ढा रहीं हैं। इस ड्रेस की आउटलाइन पर हेमलाइन और गोल्डन एसेसरी पहन रखी है जो बिपाशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

कैटरीना कैफ
कोल्डन शोल्डर की बात हो और कैटरीना कैफ का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कैटरीना को देखकर लगता है कि उन्हेंब कोल्डन शोल्डनर स्टा।इल बेहद पसंद है। एक नहीं बल्कि कई बार कैटरीना को कोल्ड शोल्डर ड्रेस में देखा गया है। इनमें से कैटरीना का बैस्ट लुक चुन पाना काफी मुश्किल लग रहा है।
इन्हीं में से एक लुक में कैटरीना ने ब्लू मैक्सी ड्रेस के साथ कोल्ड शोल्डर स्लीव्स पहनी है। इस मैक्सी ड्रेस पर प्रिंट हो रखा है जो काफी क्लासी लग रही है। बैल स्लीव्स और कोल्ड शोल्डर कट के साथ ये ड्रेस काफी सुंदर लग रही है।
दूसरी लुक में कैटरीना काफी क्यूट लग रही हैं। ब्लैक शोल्डर टॉप के साथ ड्यूअल टोंड ब्राइट मिडी स्कर्ट बहुत अच्छी लग रही है। कोल्ड शोल्डर में कैटरीना हमेशा से भी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं।

श्रुति हसन
टॉप से लेकर ड्रेसेस तक में एक्ट्रेसेस ने कोल्ड शोल्डर का खूब मज़ा लिया है। श्रुति हसन की फ्लोरल प्रिंट की ये ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही है। आपको भी श्रुति की इस ड्रेस से प्यार हो जाएगा। ये ड्रेस श्रुति की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रही है।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा ने भी डिज़ाइनर अर्पिता मेहता की डिजाइन की हुई लहंगा चोली पहनी है जिसमें चोली पर कोल्ड शोल्डर और प्लेजन बॉडी लहंगा है। चोली पर एंब्रॉएडरी है और लहंगा प्लेजन है। कोल्ड शोल्डर स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट हर ट्रेंड और स्टाइल में खूब जंचती हैं। कोल्ड शोल्डर में आलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया की प्रमोशन पर आलिया की कोल्ड शोल्डर ड्रेस बेहद खूबसूरत है। टॉप के ऊपर सुंदर प्रिंट है।
इसके साथ आलिया ने बीज सैंडल और डैंग्लिंग ईयर रिंग पहने हुए हैं जो उनकी बबली लुक को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

परीणिति चोपड़ा
कोल्ड शोल्ड़र में परीणिती की खूबसूरती भी कुछ कम नहीं लग रही है। ब्लैक मिनी ड्रेस में कोल्ड शोल्ड़र स्टाइल परीणिति पर खूब जंच रहा है। इसके साथ परीणिति ने गोल्डन ब्रोच भी पहना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
