Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी कॉकटेल पार्टी में पहना एथनिक आउटफिट, एक दूसरे की बाहों में आए नजर

बॉलीवुड में एक और स्टार कपल हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। लंबे समय से एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ये कपल अब अपनी लाइफ का नया चेप्टर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को स्टारकपल दिल्ली के जिमखाना क्लब में कॉकटेल पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान अली फजल और ऋचा चड्ढा के कपड़ों ने सबका ध्यान उनकी और खींचा।

कॉकटेल पार्टी में एथनिक लुक
स्टार कपल अली और ऋचा दोनों ने अपने कॉकटेल पार्टी के लिए एथनिक आउटफिट्स का चुनाव किया। एक्टर अली फजल ने कलरफूल शेरवानी कैरी की, जिसे अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इन कपड़ों में अली काफी हैडसम लग रहे थे। अपने लुक को पूरा करने के लिए अली ने इस ड्रेस के साथ काले रंग के जूते पहनें।
ऋचा चड्ढा ने अपनी कॉकटेल पार्टी के दौरान गोल्डन कलर की सिक्वेंश वाली साड़ी पहनीं। इस लुक में ऋचा काफी खूबसूरत लग रही थी। साड़ी का स्कैलप्ड बॉर्डर उन्हें एक मॉडर्न लुक दे रहा था। ऋचा ने अपने कॉकटेल पार्टी आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए ट्रेडिशनल जड़ाऊ ज्वैलरी भी कैरी किया। अपने इस लुक के साथ ऋचा ने लाइट मेकअप किया है, टेक्सचर्ड मेसी पोनीटेल हेयर स्टाइल में काफी एलिगेंट लग रही हैं।

मेंहदी में भी ट्रेडिशनल आउटफिट किया कैरी
इससे पहले स्टार कपल न अपनी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ऋचा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए एक प्यारा सा पेस्टल पिंक लहंगा चुना था। जिसके साथ उन्होने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज कैरी किया। इस लहंगे में गोल्डन जरी बॉर्डर के साथ ट्रेडिशनल फ्लोरल डिजाइन था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, कड़ा चूड़ियों के साथ अपने लुक में चार चांद लगा रही थे। अली फजल ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना था । जिसके साथ एक सफेद रंग का कढ़ाई वाला शॉल कैरी किया था। जिसमें वो काफी सुंदर लग रहे थे।

मेहंदी पर राजस्थान से बुलाए गए थे आर्टिस्ट
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल पारंपारिक तरीके से शादी करना चाहते है। इस दौरान ये कपल अपनी शादी में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहते। इस लिए हल्दी फंक्शन के लिये राजस्थान से आर्टिस्ट्स बुलाए गए थे। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पर मेहंदी का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होने अपने हाथों में लगी अली फजल के नाम की मेहंदी दिखाई। इस वीडियो में देखा गया कि ऋचा ने अपने हाथ पर दोनों के नाम का पहला अक्षर लिखवाया था।

बड़ी हस्तियां शादी में होंगी शामिल
स्टार कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड के कई सितारें शामिल होंगे। अली फजल के साथ काम कर चुके हॉलीवुड स्टार गेरार्ड बटलर और जूडी डेंच भी शादी में शामिल होंगे। बता दें कि शादी की डेकोरेशन में यूज होने वाला सारा सामान इको फ्रेंडली होगा।



Click it and Unblock the Notifications
