Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कांस फिल्म फेस्टिवल 2018: दीपिका और कंगना, डिजाइनर जुहैर मुराद के आउटफिट्स में किसने मारी बाजी?

कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में रेट कार्पेट पर वॉक करने के लिए दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के जलवों का हर किसी को इंतज़ार था और दोनों ही एक्ट्रेसेज ने अपने स्टाइल से रेड कार्पेट पर आग लगा दी। इस बार जो बात दोनों ही एक्ट्रेस के लुक में जो समान थी, वो था उनका शीर गाउन। दोनों ही एक्ट्रेस जुहैर मुराद की डिजाइन की गई ड्रेस में नज़र आईं।

दीपिका ने दूसरी बार रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे तो वहीं कंगना ने इस फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। दीपिका के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शियर गाउन के साथ केप पहना था। हेयरस्टाइल में दीपिका ने बालों को कर्ल कर रखा था और इसके साथ उन्होंने सिल्वर ईयर रिंग और न्यूड लिप कलर लगाया था। Cannes 2018: रेड कार्पेट पर ब्राइडल Sheer गाउन में परी सी नजर आई दीपिका पादुकोण

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रेड कार्पेट में एक लिक्वोर ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनकर उतरीं थीं। उन्होंने हल्के ग्रे शियर एंबेलिश्ड गाउन के साथ एंब्रॉयडरी ट्रेन वाली ड्रेस पहनी थीं। कंगना ने मिनिमल मेकअप किया था और उन्होंने अपने बालों को दीपिका की तरह कर्ल कर रखा था जबकि कंगना ने कोई ज्वेलरी नहीं पहनी थी। Cannes 2018: रेट्रो लुक के बाद बोल्ड अंदाज में नजर आई कंगना रानौत

बताइए दोनों ही एक्ट्रेस में से कौनसी एक्ट्रेस ने जुहेर मुराद की डिजाइन की हुई ड्रेस को बहुत ही अच्छे से कैरी किया? फैंस को जहां दोनों ही एक्ट्रेसेज के आउटफिट पसंद आए तो बात करें मेकअप की तो फैंस कंगना के हेयरस्टाइल से थोड़े नाखुश लगे। इसके कल फिर रेड कारपेट पर दीपिका एक अलग अंदाज़ में नज़र आएंगीं। कांस फिल्म फेस्टिवल पर दूसरे दिन कंगना का भी सैंकेंड एपीयरेंस होगा। देखते है दूसरे दिन ये एक्ट्रेसेज अपने लुक से क्या कहर बरसाती है?



Click it and Unblock the Notifications
