Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
ऑड्रे हेपबर्न से इंस्पायर्ड लुक में दिखी लेडी गागा, 30 मिलियन डॉलर के नेकलेस से बढ़ाई लुक की चमक
91 वें अकादमी पुरुस्कार यानी ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में लेडी गागा ने एक बार फिर अपने लुक से फैंस को कायल बना दिया। लेडी गागा ऑस्कर 2019 के रेड कार्पेट पर बीते जमाने की हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑडे हेपबर्न से इंस्पायर्ड 'ब्रेकफास्ट एट टिफनीज' (Breakfast At Tiffany's) लुक में नजर आई। ये पहली बार नहीं है जब लेडी गागा किसी एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड होकर उस लुक में नजर आई हैं। इससे पहले भी वो मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरों से इंस्पायर्ड लुक में भी नजर आ चुकी है। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग केटेगरी में इस बार ऑस्कर अवॉर्ड मिला हैं। इस मौके पर वो डिजाइनर अलेक्जेंडर मेकक्वीन के आउटफिट्स में नजर आई। स्ट्रेपलैस क्लासिक ब्लैक गाउन के साथ मिनिमल मेकअप में लेडी गागा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

लेडी गागा ने इस विंटेज लुक को आधुनिक तरीके से कैरी किया था जो इम्प्रेसिव लग रहा था। इस गाउन को पहनकर लेडी गागा ने एक बार फिर से कंटेम्पररी क्लासिकल ट्रेंड को वापस लाने के साथ ही ऑडे हेपबर्न के इस लुक को अविस्मरणीय बना दिया। Most Read : ऑस्कर 2019: स्कर्ट गाउन पहनकर बिली पोर्टर पहुंचें रेडकार्पेट, कहां इसे मर्दानगी से न जोड़े
आउटफिट के अलावा अगर बात करें उनके स्टाइल की तो उनके क्लासिक गाउन के अलावा उनका नेकलेस भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए लेडी गागा ने 30 मिलियन डॉलर का 128 कैरेट का यैलो डायमंड टिफनी से सुसज्जित नैकलेस पहना था।
कहा जाता है कि इससे पहले ये यैलो डायमंड स्टोन एक्ट्रेस ऑडे हेपबर्न ने 1961 में 'ब्रेकफास्ट एट टिफनीज' (Breakfast At Tiffany's) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहना था। ये एक तरह का स्टेटमेंट पीस था, जिसे लेडी गागा ने अपने लुक की चमक बढ़ाने के लिए इस इवेंट में पहना था। Most Read :ऑस्कर 2016: रेड कार्पेट पर बड़ी ही डीसेंट सी दिखीं लेडी गागा
बात करें उनके मेकअप की तो होठों को लाइट पिंक कलर और आंखों को काजल के साथ आइसी ब्लू लाइनर के साथ हाईलाइट किया था। हेयरस्टाइलिंग में टाइट रॉल्ड प्लेटिनम पफ उन पर बहुत जंच रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
