Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना ने व्हाइट स्कर्ट-टॉप में फ्लॉन्ट किया फिगर, किसका लुक लगा इंप्रेसिव
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड लुक शेयर किया हैं। खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में दोनों एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा तन्ना और मौनी रॉय ने सफेद स्कर्ट-टॉप कॉम्बो में अपना फिगर जमकर फ्लॉन्ट किया है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैं। करिश्मा तन्ना ने मिनी स्कर्ट पहनी है जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं मौनी ने अपने स्टाइलिश रफल्ड ड्रेस में सबका ध्यान खींचा। तो चलिए उनके आउटफिट पर एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि किसकी ड्रेस अधिक सुंदर लग रही है।

सफेद स्कर्ट-टॉप कॉम्बो में करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना व्हाइट स्कर्ट-टॉप कॉम्बो में काफी स्टाइलिश लग रही हैं, उनके इस स्कर्ट टॉप पर छोटे ब्लैक डॉट प्रिंट्स हैं। मिनी स्कर्ट के साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव कॉलर टॉप पहना हुआ है। फिल्म संजू अभिनेत्री ने अपने लुक को एक जोड़ी ब्लैक फ्लैट सैंडल के साथ पूरा किया, जिसमें सफेद डॉटेड प्रिंट हैं। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने कंसीलर और फाउंडेशन का परफेक्ट बेस लगाया हुआ हैं। भरी हुई भौंहों, कोहल्ड आईज़, पिंक चीकबोन्स और न्यूड पिंक लिपस्टिक में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने साइड-पार्टेड वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ हैं।

रफल व्हाइट ड्रेस में मौनी रॉय
मौनी रॉय अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट पर मौनी रॉय का बोल्ड और स्टनिंग लुक वायरल रहता हैं। मौनी रॉय के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट रफल स्कर्ट के साथ टॉप कॉम्बो आउटफिट पहना हुआ हैं। स्वीटहार्ट-नेकलाइन व्हाइट क्रॉप टॉप में मौनी रॉय बेहद बोल्ड लग रही हैं। ब्रह्मास्त्र अभिनेत्री ने क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्ट रफल डिजाइन की लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने एक हाथ में ब्रेसलेट और रिंग पहनी हुई है। नागिन एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो उन्होंने सिंपल मेकअप कैरी किया हुआ हैं। चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। भरी हुई भौंहों, स्मोकि आई मेकअप, काली आईलाइनर, काजल, हाइलाइट किए गए गुलाबी चीकबोन्स और मूंगा गुलाबी लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खुले बालों में मौनी रॉय बेहद कमाल की लग रही हैं।

तो, आपको किसका सफेद स्कर्ट-टॉप पहनावा आया ज्यादा पसंद ? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।ब्लैक शॉर्ट बॉडी



Click it and Unblock the Notifications
