Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
पूजा बनर्जी ने सगाई में पहना इतना खूबसूरत लहंगा, सारे मेहमान घूरते रह गए इस दिलकश लहंगे को..
हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सबकी निगाहें बस उसी पर टिकी होती हैं। ज्वेलरी से लेकर लहंगे तक दुल्हन को परफैक्ट लुक चाहिए होता है। शादी के लिए ही नहीं बल्कि लड़कियां शादी से पहले होने वाले सभी फंक्शंस के लिए भी खूब तैयारियां करती हैं।
शादी से पहले सगाई का फंक्शन भी काफी खास होता है और इस दिन भी हर लड़की सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है। तुझ संग प्रीत लगाई सजना टीवी शो से पॉपुलर हुए पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अगस्त, 2017 को मुंबई में सगाई कर ली। सेट पर हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और 9 सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने सगाई कर ली।
पूजा ने एंगेजमेंट पर जो लहंगा पहना हुआ था, वो सब देखते ही रह गए है। इस लहंगे पूजा का लुक और खूबसूरती और निखर कर आ रही थी।

रोहित ने किया डिजाइन लहंगा
हर दुल्हन की तरह पूजा भी अपनी सगाई के दिन को लेकर काफी उत्साहित थीं। इस मौके पर पूजा ने रोहित के वर्मा का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहना था।


बहुत ही खूबसूरत और कलरफुल था लहंगा
रोहित ने पूजा के लिए नीले और लाल रंग का मल्टी कलर लहंगा डिजाइन किया था जिस पर प्लेन चोली और गुलाबी रंग का दुपट्टा था। पार्टी में आने वाले हर मेहमान की नज़र पूजा के इस खूबसूरत लहंगे पर थी।

ट्रेडिशनल ज्वैलरी
इसके साथ पूजा ने मीनावाला की पारंपरिक ज्वेलरी पहनी थी और पूजा बिलकुल राजस्थानी दुल्हन लग रहीं थीं। सगाई पर कुणाल ने पूजा केा 24 कैरेट गोल्ड की अनकट डायमंड, पन्ना,रूबी और मोती से जडित अंगूठी पहनाई थी। पूजा ने मांगटीके के साथ हाथ में कॉकटेल रिंग पहनी हुई थी।

परपेक्ट एंगेजमेंट लुक
सगाई के बाद भी इन दोनों ने अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी जिसमें पूजा इंडो-वेस्टर्न लुक में नज़र आईं जिसे अकाशी डिज़ाइनर स्टूडियो ने डिज़ाइन किया था। इस खूबसूरत लहंगे में पूजा की सुंदरता और भी ज्यादा खिलकर आ रही थी। पूजा ने एकदम परफैक्ट एंगेजमेंट लुक तैयार किया था। इस कपल की शादी का बेसब्री से इंत़जार रहेगा।

परी से कम नहीं लग रही थी पूजा
इस मौके पर पूजा भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। वे किसी परी से कम नहीं लग रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
