Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शिबानी दांडेकर ने वेडिंग आउटफिट के साथ पहनी थी महंगी हाई हील्स, कीमत जानकर होंगे हैरान
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी की शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटो अभी भी छाई हुई हैं। शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी में एकदम डिफरेंट लुक कैरी कया था। उनके डिफरेंट लुक की आज भी इंटरनेट पर चर्चा हो रही है।

शिबानी और फरहान ने बेहद सिंपल अंदाज में शादी की लेकिन शिबानी का हैंड एंब्रॉयडरी वाला वेडिंग लुक ट्रेंड में बना हुआ है। शिबानी दांडेकर का वेडिंग आउटफिट से लेकर उनकी हील भी काफी चर्चा में रही है। चलिए जानते हैं उनकी हील की कीमत।

खूबसूरत क्रिश्चियन दुल्हन
शिबानी दांडेकर ने भले ही गैंड अंदाज में शादी नहीं की है लेकिन उनका वेडिंग लुक इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। शिबानी बेज और रेड कलर के स्ट्रैपलेस फ्लोई फिश कट गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं। बेज कलर के बेस पर रेड फ्लोरल वर्क उनके आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा रहा है। शिबानी ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद डिफरेंट लगी है। शिबानी का ये खूबसूरत क्रोसेट टॉप के साथ फिटेड स्कर्ट गाउन JADE by Monica and Karishma ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट के साथ शिबानी ने लाल रंग का दुपट्टा सिर पर ओढ़ा था।

शिबानी दांडेकर ज्वैलरी
शिबानी ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए रेड आउटफिट के साथ गोयनका इंडिया के रूबी डैंगलर्स से इयररिंग्स लिए। उनके इयररिंग्स 18 कैरेट सोने से बनाया गया है वहीं इसमें रोज कट डायमंड का यूज किया गया ह। खुले बालों और लाइट मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगी हैं।

शिबानी दांडेकर वेडिंग हील
ब्राउडल आउटफिट के साथ साथ उनके फुटवियर भी काफी डिफरेंट थे। शिबानी ने ऑफ शोल्डर वेडिंग आउटफिट के साथ प्लने रेड पंप कलर की हील कैरी की है। इस हील की स्ट्रैप पर 105 क्रिस्टल लगे है। यह चार इंज की हील अक्वाज्जुरा के लव लिंक द्वारा डिजाइन की गई है। इस हील की कीमत लगभग 82 हजार रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications
