Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Sonam Kapoor wedding: ग्रे लहंगे में नजर आई दुल्हन, स्पोर्ट शूज में आया दूल्हा

अपनी शादी में सिंदूरी लाल जोड़ा पहनकर ट्रेडिशनल पंजाबी ब्राइडल लुक के बाद सोनम कपूर ने अपने रिसेप्शन पर peppy लुक से सबको चौंका दिया। सोनम ने लीक से हटते हुए बोल्ड और वाइब्रेट कलर को पीछे छोड़ते हुए खुद के लिए ग्रे और व्हाइट कलर का फुल स्लीव्स स्ट्रिप पैटर्न का लहंगा चुना। वहीं सोनम के दूल्हे राजा आनंद आहूजा ब्लैक शेरवानी के साथ स्पोर्ट शूज पहने हुए नजर आए। दोनों ही इस मौके पर बहुत Cool और Unusual से नजर आए।

मंगलवार को सोनम कपूर और आनंद आहूजा सिख रीति रिवाज के तहत शादी के बंधन में बंधने के बाद होटल लीला में दोनों ने दोस्तों और रिलेटिव्ज के लिए रिसेप्शन पार्टी दी। जिसमें बॉलीवुड कई सेलिब्रेटिज ने शिरकत की। सोनम की शादी इस साल के सबसे बड़े बॉलीवुड इवेंट में से एक थी इसलिए सोशल मीडिया में सोनम की शादी और उनके लुक की काफी चर्चा रही। सोनम कपूर के शादी के फंक्शन के हर लुक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। सिंदूरी लाल जोड़ा, चूड़ा और कलीरे में, पंजाबी ब्राइडल लुक में दिखीं सोनम कपूर

रिसेप्शन के लिए सोनम कपूर ने खास अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ ग्रे ओर व्हाइट का कॉम्बिनेशन वाला स्ट्रिप पैटर्न का प्रिंटेड लहंगा पहना था। आउटफिट को मैच करते हुए उन्होंने चार लेयर वाला डायमंड नैकपीस पहना था। स्मोकी आइज के साथ बोल्ड लिपस्टिक और स्लीक स्ट्रेट हेयर के साथ सोनम ने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया। वहीं दूसरी तरफ आनंद आहूजा ने काले रंग का बंध गले के शेरवानी सूट के साथ स्पोर्ट शूज पहन हुए थे, जो उनके इस लुक को हाईलाइट कर रहे थे। रिसेप्शन पर ये न्यूली वेड जोड़ा एक दूसरे के साथ काफी जंच रहा था। सोनम दी वेडिंग: 18 महीने में तैयार हुआ था सोनम की संगीत सेरेमनी का लहंगा
सोनम ने अपनी वेडिंग के हर फंक्शन में परफेक्ट ब्राइड बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने स्टाइल और फैशन सेंस से एक बार फिर से साबित कर दिया कि क्यूं उन्हें बॉलीवुड में फैशन आइकॉन के तौर पर देखा जाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि सोनम भी बी-टाउन की खूबसूरत दुल्हनों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
मेंहंदी और संगीत के फंक्शन में जहां सोनम ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खौसला के डिजाइनर ड्रेस में नजर आई थी। वहीं अपनी शादी में सोनम ने डिजाइनर अनुराधा वकील की डिजाइन की हुई सिंदूरी लाल रंग का जोड़ा पहना था। वहीं शादी में उनके दूल्हें राजा डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ के डिजाइन किए हुए गोल्डन शेरवानी में नजर आए थे।



Click it and Unblock the Notifications