Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जब इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहने भारी भरकम किलो की ड्रेसेज
एक्टर्स का काम आसान नहीं होता। बॉलीवुड में एक्टर्स को सफलता पाने के लिए और उस पर बरकरार रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फिल्म की कहानी की डिमांड को पूरा करने के लिए एक्टर्स को स्टाइलिश दिखना पड़ता है और इसमें अहम भूमिका निभाते हैं उनके कॉस्ट्यूम।
ऐसा कई बार हुआ है जब अभिनेत्रियों को फिल्मों में भारी आउटफिट पहनने पड़े हैं। आइए जानते है उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने पहनें भारी भरकम ड्रेसेज।

घूमर के लिए दीपिका पादुकोण, पद्मावती
पद्मावती फिल्म का पहला गाना घूमर रिलीज़ हो चुका है और ये गाना पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है1 राज्स्थानी लोक नृत्य घूमर में दीपिका ने कमाल का डांस किया है। इस गाने में दीपिका ने काफी भारी लहंगा पहना है। दीपिका के लहंगे का वजन लगभग 30 किलो था जिस पर भारी एंब्रॉयड्री की गई थी।

गोलिया की रासलीला राम-लीला में दीपिका
घूमर गाने से पहले फिल्म राम-लीला में भी दीपिका भारी लहंगे पहन चुकी हैं। इस फिल्म के रिलीज़ हुए पहले पोस्टर में दीपिका ने अंजू मोदी का 30 किला का लहंगा पहना था।

ऐ दिल है मुश्किल में चन्ना मेरेया में अनुष्का
भारी आउटफिट पहनने वाली दीपिका अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं। इस फिल्म में अनुष्का ने सब्यसाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया हुआ 17 किलो का लहंगा पहना था। अपने लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए अनुष्का ने 3 किलो की कुंदन की ज्वेलरी भी पहनी है।

बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का
बॉम्बे वेलवेट में भी अनुष्का ने काफी भारी अटायर पहना था। इसमें अनुष्का ने शिमरी ग्रीन सिक्यून कोचर गाउन पहनी थी जिसे निहारिका भसीन खान ने डिज़ाइन किया था। अनुष्का की ये गाउन 35 किलो की थी।

किडनैप में सोफी चौधरी
किडनैप मूवी में सोफी चौधरी ने ‘मेरी एक अदा शोला' गाने में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म में सोफी ने टू-पीस पहना था जिसका वजन 15 किलो था।

देवदास में काहे छेड़ गाने में माधुरी
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित ने दीपिका, अनुष्का और सोफी से कई साल पहले भारी आउटफिट पहने थे। संजय लीला भंसाली की देवदास में काहे छेड़ गाने पर लाल और सुनहरे रंग का घाघरा पहना था जिसका वजन 30 किलो था। इतने भारी लहंगे में भी माधुरी ने बहुत बढिया डांस किया है। एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था कि घूमने के बाद जब मैं रूकती थी तब भी मेरा घाघरा घूमता रहता था। ऐसे में शॉट देना नामुमकिन होता था।

श्रीदेवी
रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म में दुश्मन दिल गाने में श्रीदेवी ने नीता लुल्ला की शोल्डर गोल्डन कॉस्ट्यूम पहनी थी। श्रीदेवी की इस ड्रेस का वजन 25 किलो था और इस गाने को शूट करने में श्रीदेवी को कई दिन लगे थे। 15 दिनों में इस गाने की शूटिंग पूरी हुई थी।

पुली के लिए श्रीदेवी
श्रीदेवी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं तमिल की ब्लॉकबस्टर फिलम पुली के लिए भी भारी अटायर पहना था। इस मूवी में श्रीदेवी की ड्रेस 10 किलो था और उन्हें कई दिनों तक इस ड्रेस में शूट करना पड़ा था। इस ड्रेस को एस डिज़ाइन और उनके दोस्त मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था।



Click it and Unblock the Notifications
