Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
दीवाली पर साड़ी पहनने का बनाया है मन, तो देखें कीर्ति सुरेश और करिश्मा कपूर के यह लुक्स
जब भी फेस्टिवल सीजन होता है तो हम सभी ऐसा कुछ पहनना चाहते हैं, जो हमारे मन-मस्तिष्क को प्रफुल्लित कर दे। ऐसे में रंगों का विशेष महत्व होता है। कई ऐसे कलर्स होते हैं, तो बेहद वाइब्रेंट होते हैं और इसलिए फेस्टिवल्स पर उन्हें पहनना एक अच्छा विचार माना जा सकता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी रंग को दीवाली पर पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप मस्टर्ड येलो कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। मस्टर्ड येलो कलर इन दिनों सेलेब्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और कीर्ति सुरेश मस्टर्ड येलो साड़ी में नजर आईं। उन दोनों का ही लुक अपने आप में खास था और नए फेस्टिवल गोल्स सेट कर रहा था। इस दीवाली आप भी इन डीवाज की तरह मस्टर्ड साड़ी में अपने लुक को खास बना सकती हैं। तो चलिए हम उनके लुक को डिकोड करते हैं-

करिश्मा कपूर की पीली साड़ी
करिश्मा कपूर के इस लुक को अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंनें एक स्टोर लॉन्च के दौरान इस मस्टर्ड साड़ी को कैरी किया गया। उनकी साड़ी कांचीपुरम सिल्क साड़ी थी, जिस पर कंट्रास्ट पिंक बॉर्डर था, जो उनके लुक को बेहद खास व कलरफुल बना रहा था। इस मस्टर्ड साड़ी पर कांचीपुरम सिल्क साड़ी पर फूलों और मोर के मोटिफ को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया था। करिश्मा ने अपनी इस ब्यूटीफुल साड़ी को हाफ स्लीव्स पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जो उनकी साड़ी के साथ काफी अच्छा लग रहा था। वहीं, एक्सेसरीज में उन्होंने आम्रपाली गोल्ड झुमकी और बैंगल्स को स्टाइल किया। करिश्मा का मेकअप काफी लाइट था। पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स, सटल कोहल और एक छोटी सी बिंदी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

कीर्ति सुरेश की पीली साड़ी
कीर्ति सुरेश ने भी हाल ही में हैदराबाद में एक कार्यक्रम के लिए मस्टर्ड येलो साड़ी को कैरी करने का ऑप्शन चुना था। हालांकि, उनका स्टाइल थोड़ा डिफरेंट था और उन्होंने इसे एक मॉडर्न टच के साथ स्टाइल किया था। कीर्ति ने कस्तूरी कुंडल साड़ी पहनी थी, जो इंद्र की परी लेबल से आई थी। यह एक क्लासिक लाइटवेट पीतांबरी रंग की साड़ी थी। इस साड़ी को बेर के रंग के छोटे फूलों से सजाया गया था। उसने अपनी साड़ी के साथ मैचिंग येलो कलर के ब्लाउज को स्टाइल किया। वहीं, लंबे मैचिंग ओवरकोट के जरिए कीर्ति ने अपने लुक को एक स्टाइलिश टच दिया। कीर्ति ने अपने इस एथनिक लुक को एक्सेसराइज करने के लिए किशनदास एंड कंपनी के एक हैवी गोल्ड सेट को स्टाइल किया। साथ में उन्होंने गोल्डन झूमके भी पहने। वहीं, मेकअप में न्यूड-पिंक लिप शेड, पिकं चीकबोन्स, और एक छोटी बिंदी उनके लुक को बेहद ब्यूटीफुल बना रही थी।



Click it and Unblock the Notifications











