Latest Updates
-
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत
Eid 2026 Special Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये यूनीक मेहंदी डिजाइन्स, सब पूछेंगे- कहां से लगवाई
Eid 2026 Special Mehndi Design: ईद-उल-अजहा खुशियों, गले मिलने और सजने-संवरने का त्योहार है। इस साल 27 या 28 मई 2026 में बकरीद मनाई जाएगी। दरअसल, ईद मनाने की तारीख चांद के दीदार के साथ तय होती है। ईद पर जहां नए कपड़ों और लजीज पकवानों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, वहीं महिलाओं के लिए मेहंदी के बिना यह जश्न अधूरा है। ये भी कह सकते हैं कि बिना मेहंदी के तो ईद का जश्न भी अधूरा सा है। छोटी लड़कियां हों या फिर बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं हर किसी को ईद के मौके पर मेहंदी लगाने का एक अलग ही शौक होता है। हाथों पर रची गहरी लाल मेहंदी न केवल सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक है, बल्कि यह आपके पूरे फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देती है।
इस साल मेहंदी के ट्रेंड्स में सादगी और स्टाइल का मेल देखा जा रहा है। भारी-भरकम डिजाइन्स की जगह महिलाएं अब ऐसे पैटर्न्स पसंद कर रही हैं जो दिखने में क्लासी हों और कम समय में बन जाएं। यदि आप इस ईद पर पार्लर की भीड़ से बचना चाहती हैं और घर पर ही खुद से या अपनी सहेलियों के साथ खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं इस साल के 5 सबसे लेटेस्ट और आसान डिजाइन्स।

1. ट्रेंडी अरेबिक बेल डिजाइन (Arabic Floral Trail)
अरेबिक डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। यह हथेली के एक कोने से शुरू होकर उंगलियों तक जाता है। इसमें बड़े फूलों और पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कम मेहनत में हाथ को भरा-भरा और स्टाइलिश लुक देता है। आप ईद के मौके पर चांद वाला डिजाइन लगा सकती हैं।
2. झरोखा और चांद-तारा मोटिफ्स (Moon & Star Motifs)
ईद के मौके पर चांद-तारा डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हथेली के बीचों-बीच एक बड़ा चांद और उसके आसपास छोटी-छोटी सितारों वाली जाली वर्क (Jali Work) इस त्योहार की रूह को दर्शाता है। यह फ्रंट और बैक दोनों हाथों पर खूब जंचता है।
3. मिनिमलिस्टिक मंडला आर्ट (Minimalist Mandala)
अगर आपको बहुत ज्यादा बारीक काम पसंद नहीं है, तो मंडला आर्ट आपके लिए बेस्ट है। हथेली के केंद्र में एक गोल आकर्षक डिजाइन और उंगलियों पर बारीक पोरियां (Fingertip patterns) आपके लुक को एक 'रॉयल' टच देती हैं। बैक साइड में आप चांद के आकार को बना सकती हैं और उसके आसपास तारे बना लेंगी तो हर कोई आपकी मेहंदी की तारीफ जरूर करेगा।
4. ज्वेलरी स्टाइल बैक हैंड डिजाइन (Jewelry Style Pattern)
आजकल ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी का बहुत क्रेज है। यह हाथों के पीछे (Back hand) कंगन या रिंग की तरह लगती है। इसमें चेन्स और डॉट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो हाथ में हाथफूल पहनने जैसा अहसास कराता है।
5. शेडेड गुलाब डिजाइन (Shaded Rose Patterns)
गुलाब के फूलों वाली मेहंदी हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है। इसमें फूलों की आउटलाइन डार्क रखी जाती है और अंदर हल्की शेडिंग की जाती है। यह डिजाइन दिखने में बेहद कलात्मक और फोटो में बहुत खूबसूरत आता है।
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए खास टिप्स
लौंग का धुआं: मेहंदी सूखने के बाद तवे पर 4-5 लौंग रखकर उसका धुआं हाथों पर लें।
चीनी और नींबू का घोल: सूखी मेहंदी को गिरने से बचाने के लिए नींबू-चीनी का मिश्रण लगाएं।
पानी से बचें: मेहंदी छुड़ाने के बाद कम से कम 5-6 घंटे तक हाथों पर पानी न लगाएं, इसके बजाय सरसों का तेल या बाम लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications