Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
फेस्टिवल में दिखना है थोड़ा हटके, तो ट्राय करे बॉलीवुड दिवाज के ये फ्रेश और एथनिक लुक

साल का सबसे बड़े त्योहार का जश्न शुरु हो चुका है। चारों तरफ रोशनी की जगमगाहट और सजावट से शहर भर सरोबार है। रोशनी के इस पर्व में गर्ल्स और लेडीज भी अपने लुक और स्टाइल से रोशनी बिखरेने के लिए तैयार हैं। वैसे तो दिवाली में कुछ खास दिन बचे नहीं है, लेकिन अभी भी किसी कंफ्यूजन में है कि क्या ड्रेस पहने, किस तरह का मेकअप करे और ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वैलरी और फूटवियर कैसा हो? तो आज हम आपसे शेयर करने जा रहें है, बॉलीवुड के फ्रेश, ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक्स जिनसे इंस्पायर्ड होकर आप इस फेस्टिव सीजन में बॉलीवुड दिवाज स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

मोनी का रॉयल अंदाज
बॉलीवुड की गोल्ड एक्ट्रेस मॉनी रॉय का हाल ही में इंस्टाग्राम का एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें उन्होंने रॉयल ब्लू क्रॉप शर्ट के साथ फंकी डिजाइन वाली एम्ब्रॉयडरी की लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई थी। इतना ही नहीं अपने इस फंकी लुक को पूरा करने के लिए मॉनी ने स्पोर्ट्स शूज के साथ एथनिक आउटफिट को वेस्टर्न टच देते हुए आई मेकअप से अपना लुक कम्प्लीट किया था। डार्क काजल के साथ आई शैडो और पिंक लिप कलर लगाया था। इसी तरह आप भी अपनी किसी लॉन्ग स्कर्ट के साथ एक्सपैरिमैट करते हुए स्नीकर्स के साथ दीपावली पर कूल लुक अपना सकती है।

खूब जमेगा रकुल का अनारकली अंदाज
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत डिजाइनर पुनित बालना के डिजाइन किए हुए अनारकली सूट में नजर आई थी। रकुल की ड्रेस की डेटलिंग की बात करें तो फुल स्लीव्ज के इस सूट को डॉटेट नेकलाइन के साथ फिनिशिंग टच दिया गया था। मैचिंग चूड़ीदार और सिल्वर बॉर्डर वाले दुपट्टे के इस ट्रेडिशनल लुक को रकुल ने गोल्डन जूतियों के साथ कम्पलीट किया था। रकुल की तरह इस फेस्टिव सीजन में एलिगेंट दिखने के लिए आप आंखों में काजल ,हाई लाइडेट आई शैडो, सॉफ्ट ब्लश के साथ पिंक लिप शेड का इस्तेमाल कर सकती है।

रवीना जैसा एथनिक लुक
दीवाली में डिफरेंट लुक पाने के लिए आप आप रवीना टंडन के इस बनारसी शुशस्त्री लहंगा को भी आजमा सकती है।
सागरिका राय के डिजाइन किए हुए इस ड्रेस में ब्लॉक प्रिंट्स वाली बैकलेस चोली इस ड्रेस का अट्रेक्शन है। इस ग्रे लॉन्ग स्कर्ट की खूबसूरती है इस पर किया हुआ एम्ब्रायडरी पर किया हुआ काम। इस एथनिक लुक को पूरा करने के लिए रवीना ने फुशिया पिंक दुपट्टा इस्तेमाल किया है। वहीं ज्वैलरी के तौर पर पोलकी की बालियां पहनी हुई है। बात करें मेकअप की तो उन्होंने हैवी मस्कारा, ग्लॉसी रेड लिप और आंखों में गहरा काजल लगाया हुआ था।

अथिया शेट्टी का लाल चंदेरी सूट
हाल ही में नच बलिए 9 के लेटेस्ट एपिसोड में अथिया शेट्टी लाल रंग के चंदेरी सूट में नजर आई। रितू कुमार के इस डिजाइनर ड्रेस में वी नेकलाइन के साथ ही स्लीवज पर क्रिस्टल्स का बेहतरीन काम किया हुआ था। मैचिंग चुड़ीदार और ऑरगेंजा दुपट्टे के साथ इस एथनिक लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्डन जूतियां पहनी हुई थी। फेस्टिव लुक पर अथिया जैसा लुक पाने के लिए आप भी अपने पसंदीदा कलर का चंदेरी सूट के साथ जूतिया ट्राय कर सकती हैं।

तारा का ब्रॉकेड कुर्ता
हाल ही में हुए एक इवेंट में तारा ने ब्रॉकेट में नेवी ब्लू कलर का गोल्डन फ्रॉलर कुर्ता पहना था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की इस एक्ट्रेस ने इंडियन लुक को पूरा करने के लिए प्लेन दुपट्टा और ब्लैक पॉइंटेट हिल्स पहनी हुई थी। अपने इस लुक को तारा ने और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के लिए उन्होंने ड्रॉप इयरिंग, मैटलिक नेकलेस पहना था। बात करें उनके मेकअप और हेयर डू की तो बालों में सॉफ्ट कर्ल के साथ आंखों में गहरा काजल, पिंक ब्लश और ग्लॉसी लिप शेड से लुक को पूरा किया था। आप भी इस फेस्टिव सीजन में ब्रॉकेड के साथ कुछ एक्सपैरिमेंट कर सकती हैं, इसके साथ मैचिंग ज्वैलरी में खूब फबेगी।

जरीन का फ्रेश ऑरेंज क्रॉप टॉप
सुरभि माहना के डिजाइन किए हुए ऑरेंजा स्कर्ट और शर्ग में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का कुछ दिनों पहले एक फ्रेश लुक सामने आया था। स्लीवलेस क्रॉप टॉप पर राजस्थानी स्टोन वर्क का काम ने लोगों का ध्यान खूब लुभाया था। अपने इस क्रॉप टॉप के लुक को पूरा करने के लिए जरीन ने फ्लोर लेंथ की स्कर्ट पहनने के साथ ही गोल्ड की झुमकिया और फंकी सफेद रिंग भी पहनी हुई थी। साथ अपने इस लुक को और जानदार बनाने के लिए जरीन ने सॉफ्ट ब्लश के साथ पिंक लिप कलर का इस्तेमाल किया। जरीन की तरह आप भी किसी भी फ्लोर लेंथ ड्रेस के साथ सॉफ्ट मेकअप ट्राय कर सकती है।
Pic Credits: Mouni Roy, Rakul Preet Singh, Raveena Tandon, Athiya Shetty, Tara Sutaria, Zareen Khan



Click it and Unblock the Notifications
