Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
हैवी वेट की वजह से नहीं कर पाती स्टाइलिंग, इन प्लस साइज मॉडल्स से लें ड्रेसिंग टिप्स
फैशन इंडस्ट्री में मॉडल की बात करते हैं, तो स्लिम ट्रिम कमर वाली लड़की की इमेज दिमाग में बनती है। लंबी पतली लड़कियों को मॉडलिंग के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। लेकिन अब फैशन दुनिया में काफी बदलाव आ गया है. अब दुबली पतली मॉडल के बदले भारी और मोटी मॉडल रैंप पर वॉक करती हुईं नजर आती हैं।
प्लस साइड मॉडलिंग से मोटी महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं डिजाइनर को भी समझ आया है कि कपड़े हर तरह की महिलाएं पहनती हैं। जिसके चलते मॉडलिंग इंडस्ट्री ने प्लस साइज मॉडल का स्वागत किया है। बॉलीवुड प्लस साइज मॉडलिंग का श्रेय सब्यसाची मुखर्जी को जाता हैं।

सब्यसाची मुखर्जी बी टाउन की दूसरे डिजाइनर से काफी अलग सोच रखते हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल कलेक्शन के लिए प्लस साइज मॉडल को रैंप पर उतारा, जिसके बाद फैशन इंडस्ट्री में सब्यसाची के काम को काफी सराहा है।

चलिए जानते हैं कौन है सब्यसाची की प्लस साइज मॉडल
वार्शिता थातावती सब्यसाची की वह मॉडल हैं जिन्होंने उनके ब्राइडल कलेक्शन के लिए रैंप वॉक और फोटोशूट करवाया था. सब्यसाची ने स्लिम ट्रिम मॉडल की जगह मोटी मॉडल को चुना उनकी इसी सोच के बाद फैशन इंडस्ट्री में प्लस साइज मॉडल्स को रैंप वॉक के लिए चुना गया।

प्लस साइज मॉडल वार्शिता थातावती का मॉडलिंग सफर
वार्शिता थातावती ने बताया कि शुरुआत दिनों में वह फिल्मों में काम करना चाहती थीं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए ट्राई किया लेकिन कहीं भी उनकों काम नहीं मिला। एक बार वह अपनी दोस्त के साथ सब्यसाची मुर्खजी का कलेक्शन में गई थीं। वहां उनकी मुलाकात सब्यसाची से हुई, उसके 2 महीने बाद वार्शिता को उनकी टीम से कॉल आया और ब्राइडल कलेक्शन फोटोशूट के लिए पुछा गया था। वर्शिता ने सब्यसाची के साथ उनके ब्राइडल कलेक्शन के लिए फोटोशूट करवाया। ये फोटोशूट उनके करियर के लिए बहुत ही अहम रहा है।

प्लस साइज बिकिनी रैंप वॉक
प्लस साइज महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्लस साइज रैंप वॉक देखने को मिला था। बिकिनी रैंप वॉक में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान शो स्टॉपर बनी थीं। फैशन शो में प्लस साइज मॉडल्स का हॉट और बोल्ड बिकिनी रैंप वॉक काफी चर्चा में बना था। यह फैशन शो parfait ने नए बिकिनी कलेक्शन के लिए किया गया था। इस वॉक में हर तरह की बिकिनी साइज देखने को मिला था।

प्लस साइज मॉडल्स कि इंडस्ट्री में बढ़ती मांग
फैशन इंडस्ट्री में अब प्लस साइज मॉडल्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही हैं। दरअसल डिजाइनर को लगता है कि उन्हें ऐसे कपड़े डिजाइन करने है जो असल जीवन में पहनती है, ऐसे में मॉडल्स भी रियल लाइफ की तरह होनी चाहिए, ऐसे में पतली और दुबली मॉडल्स से मोटी महिलाएं आकर्षित नहीं हो पाएंगी बल्कि भारी मोटी मॉडल्स उनके लिए परफेक्ट हैं। इसी वजह से प्लस साइज मॉडलिंग की शुरुआत हो गई है।

ओवर वेट महिलाएं भी बन सकती हैं सेक्सी
ओवर वेट महिलाएं अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर परेशान रहती हैं। हैवी वेट की महिलाएं भी अब स्टाइलिश दिख सकती हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए कपड़ें और मेकअप महत्व रखते है ना कि वजन



Click it and Unblock the Notifications