Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन से आउटफिट के साथ लगाएं किस रंग की लिपस्टिक? आप भी होते हैं कंफ्यूज तो यहां जानें परफेक्ट मैचिंग
How To Match Lipstick With Dress Color: हम महिलाएं अपनी पसंदीदा ड्रेस चुनने में तो पूरा वक्त लगा देती हैं, लेकिन जब बात फाइनल टच यानी लिपस्टिक लगाने की आती है, तो अक्सर असमंजस में पड़ जाती हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि शीशे के सामने खड़े होकर आप यही सोचती हैं कि इस रंग के आउटफिट के साथ कौन सी लिपस्टिक खिलेगी? दरअसल, गलत लिपस्टिक शेड महंगे से महंगे कपड़ों का लुक भी खराब कर सकता है, वहीं एक परफेक्ट मैचिंग आपको साधारण कपड़ों में भी दिवा लुक दे सकती है। अगर आप भी इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं, तो अब टेंशन छोड़िए! आइए जानते हैं लाल, पीले, काले, हरे, नीले और पिंक आउटफिट्स के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स की पूरी गाइड, ताकि आपका हर लुक बने एकदम फ्लॉलेस।

पीले रंग के आउटफिट के साथ (Yellow Outfit)
पीला रंग अपने आप में काफी ब्राइट होता है। इसके साथ बहुत ज्यादा लाउड शेड्स लगाने से बचें। यदि आपने पीले रंग की ड्रेस पहनी है तो इसके साथ कोरल (Coral), सॉफ्ट पिंक (Soft Pink) या फिर एक बोल्ड लुक के लिए क्लासिक रेड (Classic Red) लिपस्टिक का चुनाव करें। यकीन मानिए जहां भी आप जाएंगी हर कोई आपको पलटकर जरूर देखेगा।
लाल रंग के आउटफिट के साथ (Red Outfit)
लाल रंग के कपड़ों के साथ मोनोक्रोमैटिक या रीगल लुक सबसे बेस्ट लगता है। इसके साथ आप मरून (Maroon), क्लासिक रेड (Classic Red) या फिर चेरी रेड (Cherry) शेड्स लगा सकती हैं। आपका लुक सबसे अलग और फ्लॉलेस लगेगा।
नीले रंग के आउटफिट के साथ (Blue Outfit)
नीला रंग कूल टोन में आता है, इसलिए इसके साथ वॉर्म या न्यूट्रल शेड्स बेहतरीन लगते हैं। ब्लू ड्रेस या सूट के साथ न्यूड पीच (Nude Peach), सॉफ्ट पिंक (Soft Pink) या कोरल (Coral) शेड्स लगाएं।
हरे रंग के आउटफिट के साथ (Green Outfit)
हरे रंग के कपड़ों के साथ लिपस्टिक का चुनाव थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। इसके साथ ब्रिस्क रेड (Brisk Red), डीप बेरी (Deep Berry) या फिर सदाबहार न्यूड पीच (Nude Peach) शेड आपको बेहद क्लासी लुक देगा।

ब्लैक आउटफिट के साथ (Black Outfit)
ब्लैक एक ऐसा एवरग्रीन कलर है जिसके साथ आप जमकर एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर नाइट पार्टी है तो वाइन (Wine) या क्लासिक रेड (Classic Red) लगाएं। डे लुक के लिए न्यूड पीच (Nude Peach) सबसे परफेक्ट रहेगा।
पिंक आउटफिट के साथ (Pink Outfit)
पिंक कपड़ों के साथ कभी भी एकदम कंट्रास्ट में डार्क रेड लगाने की गलती न करें। इसके साथ पिंक फैमिली के ही न्यूड पिंक (Nude Pink), रोज पिंक (Rose Pink) या मॉव (Mauve) शेड्स सबसे खूबसूरत लगते हैं।
कपड़ों के साथ लिपस्टिक मैच करते समय भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां
गलती नं 1: 'ड्रेस टू लिपस्टिक' का हुबहू सेम मैचिंग करना
जिस रंग की ड्रेस है, ठीक उसी शेड की लिपस्टिक लगाना जैसे- रानी पिंक ड्रेस पर एकदम रानी पिंक लिपस्टिक) कई बार बहुत लाउड या बोरिंग लग सकता है। हमेशा कपड़ों से एक टोन लाइट या डार्क शेड चुनें या न्यूट्रल टोन का इस्तेमाल करें।
गलती नं 2: डे और नाइट लुक के अंतर को भूल जाना
दिन के समय ब्राइट या पेस्टल कपड़ों के साथ बहुत ज्यादा डार्क या ग्लिटरी लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती। दिन में हमेशा न्यूड, पीच या सॉफ्ट कलर्स चुनें और डार्क, वाइन या बोल्ड रेड शेड्स को नाइट पार्टीज के लिए बचाकर रखें।
गलती नं 3: स्किन टोन और अंडरटोन को इग्नोर करना
केवल कपड़ों का रंग देखकर लिपस्टिक न खरीदें। यह भी देखें कि वह शेड आपकी स्किन टोन (फेयर, व्हीटिश या डीप) पर कैसा लग रहा है। कूल अंडरटोन वाली महिलाओं पर पिंक बेस और वॉर्म अंडरटोन वालों पर पीच/ऑरेंज बेस ज्यादा खिलता है।
सही लिपस्टिक शेड कैसे चुनें? इन क्विक टिप्स को हमेशा रखें याद
बैलेंस बनाना सीखें: अगर आपकी आंखों का मेकअप (Eye Makeup) बहुत हैवी या स्मोकी है, तो लिपस्टिक हमेशा न्यूड या लाइट रखें। इसके विपरीत, अगर आई मेकअप सिंपल है, तो लिपस्टिक को बोल्ड रखें।
मिक्स एंड मैच: यदि आपके पास ड्रेस से मैच करता परफेक्ट शेड नहीं है, तो दो लिपस्टिक्स को आपस में मिलाकर (Ombre Lip Look) अपना नया कस्टमाइज्ड शेड तैयार कर सकती हैं।
सूट और साड़ी के लिए: पारंपरिक भारतीय परिधानों जैसे लाल साड़ी या पीले सूट के साथ मैट (Matte) लिपस्टिक ज्यादा रॉयल लुक देती है, जबकि वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ आप क्रीमी या ग्लॉसी टेक्सचर ट्राई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
