Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Lakme Fashion Week 2023 : इंडियन ट्रेडिशनल लुक वाली हैं अनविला मिश्रा की डाबू कलेक्शन की साड़ियां
9 मार्च 2023 को लैक्मे फैशन वीक आरंभ हुआ। यह हमेशा ही चर्चा में रहता है। कल की बात करें तो इसका शुभारंभ मीडिया में छाया रहा। एक्ट्रेस नेहा धूपिया, रकुल प्रीत सिंह और कई फैशन डिजानर्स की खूब वाहवाही हुई। इसी में फैशन डिजाइनर अनविला मिश्रा ने खूब तालियां बटोरीं। कारण था उनका डाबू कलेक्शन। इस कलेक्शन की हर साड़ी भारतीयता की छाप देती है। अनविला मिश्रा के लेबल का नाम है अनाविला। डाबू कलेक्शन की बात करें तो यह महिलाओं के पारंपरिक भारतीयता पहनावे यानी साड़ी का समावेश है। इसमें भारत के हर राज्य की बुनकरों के हाथों बुनी साड़ियां हैं। सबसे खास बात है इस कलेक्शन की साड़ियों में लेटेस्ट फैशन का कोई टच नहीं है। कहना गलत नहीं होगा कि कलेक्शन की हर साड़ी अनस्चिड है, साड़ी में जिप्पर्स, बट्टंस या बेल्ट नहीं। पूरी तरह से फैशन लॉक से फ्री।

साड़ी में डाबू
बात करते हैं डाबू शब्द की। डाबू हिंदी शब्द 'दबाना' से आया है। असल में डाबू छपाई-रंगाई की तकनीक है। डाबू श्रमसाध्य तकनीक है और इसमें छपाई और रंगाई के कई चरण शामिल हैं। इस तकनीक में प्राकृतिक संसाधानों का प्रयोग होता है, जैसे-मिट्टी, गोंद, चूना, और गेहूं की भूसी। कलेक्शन में हर साड़ी की फुल लंबाई को सुंदर बनाने के लिए डाबू प्रिंट्स और मोटिफ्स का सुंदर प्रयोग किया गया है। कलेक्शन की हर साड़ी, दूसरी साड़ी से अलग और सुंदर है। कलेक्शन में प्राकृतिक डाई, जैसे इंडिगो, इवरी, सेग ग्रीन, मैडर, कशिश आदि का प्रयोग किया गया है। साड़ियों की लुक को रॉयल लुक दिया गया है गोल्डन व सिल्वर कलर के फैब्रिक के इस्तेमाल से। फूलों और जियोमिट्रिकल फिगर्स, वनस्पतियों, जीवों और प्राकृतिक के कई आयाम को कलेक्शन में देखा जा सकता है। कह सकते हैं साड़ियों में प्राकृति का समावेश धरती मां को श्रद्धांजलि है। कलेक्शन में डाबू और डायरेक्ट प्रिंटिंग के साथ पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग के इर्द-गिर्द घूमने वाले अद्भुत दृश्यों ने कलेक्शन की हर साड़ी की सुंदरता को और बढ़ाया।

साड़ी में प्राकृति
डाबू कलेक्शन की साड़ियों में फ्लूइड फ्लोरल और आर्किटेकच्रल जियोमेट्री का साड़ियों में अद्भुत तालमेल देखा गया। जब इस कलेक्शन की साड़ियां पहनकर मॉडल रैंप उतरीं तो तालियां की गड़गड़ाहट बता रही तो डाबू कलेक्शन को कितना पसंद किया जा रहा है। अनाविला मिश्रा द्वारा अपने लेबल 'अनविला' के लिए "डब्यू" संग्रह उन महिलाओं के लिए कालातीत विकल्प प्रदान करेगा जो भारत के भव्य परिधान के पारंपरिक लालित्य में लिपटी रहना चाहती हैं। कल लैक्मे फैशन वीक में एक्ट्रेस मंदिरा बेदी, कोंकणा सेन आदि इस कलेक्शन की साड़ी में खूबसूरत दिख रही थी।

अनाविला मिश्रा की सुनें
अनाविला ने अपने शोकेस पर टिप्पणी करते हुए कहा, "डाबू मिट्टी के माध्यम से सुंदरता पैदा करने के बारे में है। यह संग्रह न केवल कला और कारीगर के बीच के संबंध को सामने लाता है, बल्कि मनुष्य और धरती के बीच एक गहरा, प्रतीकात्मक बंधन भी है, जिस पर वे और हम सब खड़े हैं। मैं लक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपने डिजाइनों को प्रदर्शित करने और केंद्र स्तर पर लाने के लिए रोमांचित हूं और इस बात से बेहद खुश हूं कि जिस तरह से हमने इसकी योजना बनाई थी, यह प्रस्तुति कैसे जीवंत हुई। जसप्रीत चंडोक, हेड राइज फैशन एंड लाइफस्टाइल ने कहा, "एटेलियर एक प्रायोगिक स्थान है जो डिजाइनरों को सामान्य रनवे शोकेस से परे जाने वाले प्रारूपों के माध्यम से अपनी रचनात्मक दृष्टि व्यक्त करने के लिए मंच का उपयोग करने की अनुमति देता है। हम इस सीजन में एटेलियर के उद्घाटन डिजाइनर के रूप में अनाविला को पाकर रोमांचित हैं, जो इस अद्वितीय शोकेस क्षेत्र में आने वाली सभी प्रस्तुतियों के लिए एक बहुत ही उच्च बेंचमार्क सेट करने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
