Latest Updates
-
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
बॉलीवुड में ट्रेंडिंग पर है ये नया लुक, आप भी ट्राय करें
अक्सर देखने में आता है कि बॉलीवुड सितारे हमेशा फैशन के मामले में हॉलीवुड सितारों को कॉपी करते है। मौजूदा समय में बॉलीवुड में एक ट्रेंडिंग लुक का क्रेज चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते ये कौन सा फैशन है और कहां से आया है। दरअसल ये फैशन हॉलीवुड के स्टार्स ने शुरु किया था। उन्ही के नक्शेकदम पर कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने 2017 का ये लेटेस्ट लुक अख्तियार कर लिया है। आइए देखते है..

हॉलीवुड से आया है ये स्टाइल
दरअसल ये लुक है, हाईहील्स की सैंडल्स के साथ शॉक्स पहनने का, जिसके चलते बॉलीवुड स्टार्स के द्वारा जस्टिन बीबर और डेविड बेकहम जैसे हॉलीवुड की हस्तियों को कॉपी करने की कोशिश की गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड फैशन ट्रेंड में ये लुक बिल्कुल फ्लॉप रहा था।

लौट आया है ये पहनावा
हालांकि मौजूदा समय की बात की जाए तो हॉलीवुड स्टार्स और पॉपस्टार्स भी इस लुक के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। इस साल रिहन्ना और काइली ने इस ऊंची एड़ी के जूतों और शॉक्स के साथ फैशन के गलियारों मे खूब सुर्खियां बटोरी है।

रिहन्ना
रिहन्ना की बात करें तो इस फैशन के साथ उनको आज से नहीं बल्कि कई सालों से देखा जा रहा है। वो अपने इल लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं।

टेलर स्विफ्ट
अमेरीका की फेमस पॉपस्टार और एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट को भी कई बार इस ट्रेंडिंग लुक में स्पॉट किया है और उनको कई बार कहते भी पाया गया है कि इस लुक से वो अपने चाहने वालों के दिलों में आग लगा देती हैं। उनका कहना है कि उनके फैंस को ये लुक बहुत पसंद है।

केंडल और काइली
केंडल और काइली भाई-बहनों के बीच भी ये पहनावा खासा पसंद किया जाता रहा है। और जैसा कि सभी जानते हैं कि हॉलीवुड में इन दोनों को बहुत फालो किया जाता है। यही कारण है कि जब से ये दोनो इस पहनावे के साथ लाइमलाइट में आए हैं इसका क्रेज बढ़ गया है।

बॉलीवुड में आया क्रेज
हाल ही में देखा गया है कि ऊंचे जूते और मोजे पहने हुए बॉलीवुड स्टार्स कई जगह स्पॉट किए गए है। अब किसी को पसंद आए या ना आए पर अपने चहेते स्टार्स के लुक से उनके फैंस जरूर फिदा हो जाते हैं। वैसे इस पहनावे में कौन-कौन शामिल आइए जानते है....
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू को उनकी आने वाली फिल्म जुड़वा 2 की प्रमोशन के दौरान इस हाइहील के जूतों और सफेद मोंजो में देखा गया था। इसमें तापसी पन्नू काफी कंफर्ट और कूल लग रही थी।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को भी कई बार इस पहनावे के साथ स्पॉट किया गया है। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा को बॉलीबुड की फैशन आइकॉन भी माना जाता है।

ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने हाल ही में एक फोटोशूट के दौरान इस तरह के जूते पहने थे। बता दे कि काले कलर के जूतों और सफेद मोजों में फोटो शूट के बाद ऐशा ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर हालांकि एक मां भी है। काफी समय से बॉलावुड की लाइम लाइट से दूर है ऐसे में उन्होने हाल ही में एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था। इस फोटो शूट में करिश्मा ऊंचे जूतों और शॉक्स में बहुत अलग लग रहीं थी।



Click it and Unblock the Notifications
