Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
Mahira Khan: माहिरा खान की तरह दिखना है सिंपल और सोबर तो एक्ट्रेस के सलवार सूट स्टाइल को रीक्रिएट करें
पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। माहिरा ने शाहरूख खान के साथ फिल्म रईस में काम किया था, माहिरा शाहरूख खान की अपोजिट थीं। अपनी एक्टिंग के साथ ही माहिरा अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं।

माहिरा खान के फैशन आउटफिट स्टाइल कमाल के हैं। वो हर लुक में स्टनिंग लगती हैं। उनके करोड़ों फैंस उनको सलवार सूट लुक से लेकर उनके वेस्टर्न लुक में फिदा रहते हैं।

वैसे एक्ट्रेस माहिरा खान अपने सलवार सूट लुक के लिए जानी जाती हैं। हो भी क्यों ना पाकिस्तानी सलवार सूट्स का जवाब नहीं होता है। उनके डिजाइन, पैटर्न, कलर कॉम्बिनेशन और उसका लुक सब बेहतरीन होते हैं।

माहिरा खान अपने देसी लुक में परफेक्ट लगती हैं। उनके सलवार सूट लुक्स अपने आप में यूनीक होते हैं। चाहे वो सिंपल सोबर लुक को या फिर हेवी एंब्रॉयडरी वाले सलवार सूट हो चौंदवी का चांद लगती हैं।

आप माहिरा खान के किसी भी लुक को अगर कॉपी करना चाहते हैं तो बड़े आराम से कर सकती हैं, क्योंकि इंडियन मार्केट में पाकिस्तानी सूट आराम से मिल जाते हैं। वहीं अगर आप खरीदना नहीं चाहती हैं तो आप फैब्रिक लेकर खुद से माहिरा खान के जैसे सिंपल और सोबर लुक के लिए कस्टमाइज कर सकती हैं।

आप माहिरा खान के सलवार सूट्स को किसी भी फंक्शन में भी पहन सकती हैं अगर आप खुद को सिंपल लुक में रखना चाहती हैं। आप माहिरा खान की तरह सिंपल लुक में भी गजब ढाएंगी, ये गारंटी है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
