Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Maryam Nawaz Stylish Outfits: 50 की उम्र में भी बला की खूबसूरत लगती हैं मरियम नवाज, यहां उनके स्टाइलिश लुक
Maryam Nawaz Stylish Look : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने पाकिस्तान के पंजाब सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर पाकिस्तान में इतिहास ही रच डाला है। मरियम अक्सर पाकिस्तानी गलियारों में अपनी रणनीति से लेकर खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं।
50 की उम्र में भी मरियम नवाज गजब की खूबसूरत लगती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया में अपनी खूबसूरती से लेकर फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहती हैं।
वो कई बार अपनी खूबसूरती के वजह से इंटरनेशल मीडिया की सुर्खियों में भी रही हैं। आज हम आपको यहां मरियम के कुछ खास लुक दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप कह उठेंगे कि वो वाकई काफी स्टाइलिश हैं।

सुर्ख लाल जोड़ा में मरियम का लुक
2022 में मरियम नवाज अपनी ही पार्टी की सांसद सानिया आशिक की शादी में सुर्ख लाल रंग की ड्रेस में पहुंची थी। उनके इस लुक को देखकर हर किसी की निगाहें उन पर ही अटक गई। मरियम ने इस ड्रेस के साथ ग्रीन और रेड कलर की कंट्रास्ट ज्वेलरी, सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक और मैचिंग जूतियों से अपने इस मोनोक्रोम लुक को कंप्लीट किया। दूल्हा-दुल्हन के साथ मरियम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। मरियम की यह ड्रेस डिजाइनर आगा नूर कलेक्शन की थी जिसकी कीमत 22 हजार पाकिस्तानी रुपए थी। वहीं उनकी मैचिंग फुटवियर की कीमत 975 डॉलर थी।

डिजाइनर ड्रेस पसंद करती हैं मरियम
मरियम की फेवरेट डिजाइनर आगा नूर है, वो उनकी डिजाइन की गई ड्रेस में कई बार नजर आ चुकी हैं। व्हाइट प्रिंटेड पायजामा और और प्रिंटेड ड्रेस भी आगा नूर कलेक्शन का है जिसे मरियम ने काफी खूबसूरती के साथ कैरी किया है।

इंडियन फैशन की है फैन
मरियम नवाज इंडियन फैशन को काफी पसंद करती है। उन्होंने अपने बेटे जुनैद सफदर की शादी में मेहंदी की रस्म के लिए इंडियन डिजाइनर अभिनव मिश्रा का डिजाइन किया हुआ हल्के नीले रंग का लहंगा पहना था। उसमें शीशे और गोटे का बहुत खूबसूरत वर्क किया गया था। बेटे की शादी में सबसे ज्यादा सुर्खियां दूल्हे की मां यानी मरियम नवाज ने बटोरी थी। मरियम नवाज की खूबसूरती की चर्चा इंटरनेशनल मीडिया में भी खूब हुई थी।

सॉलिड कलर्स पहनना करती हैं पसंद
मरियम नवाज को ज्यादात्तर गहरे या सॉलिड रंगों में देखा जाता है। वो सॉलिड कलर्स के कपड़े पहनना पसंद करती हैं जो उनकी पर्सनेलिटी से खूब मेल खाती है। मरियम का ये एमराल्ड ग्रीन ड्रेस जिसकी स्लीव्स पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी का काम किया है वो इस सिम्पल सी ड्रेस को नायाब टच दे रहा है। साथ में ड्रेस की मैचिंग की जूतियां मरियम के लुक को और खूबसूरत बना रही हैं। इन डिजाइन जूतियों की कीमत लाखों में हैं।

मरियम उम्दा फैशन सेंस
मरियम नवाज काफी उम्दा फैशन सेंस रखती है। वो हर इवेंट पर अपनी खूबसूरती से छा जाती है। मरियम का ये आइसी ब्लू ड्रेस काफी खूबसूरत है। ये ड्रेस पाकिस्तानी डिजाइनर हुसैन रेहर के कलेक्शन से था। इसमें मरियम काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

खूबसूरत और एलिगेंट लुक के लिए जानी जाती है मरियम
बेटे जुनैद की शादी की एक फंक्शन में मरियम नवाज इस खूबसूरत ड्रेस में नजर आई थी, जिसकी कीमत उस समय 1 लाख 50 हजार पाकिस्तानी रूपए बताई गई थी। इस लुक में मरियम काफी खूबसूरत और एलिगेंट लगी थी।



Click it and Unblock the Notifications
