Latest Updates
-
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व
सामने आई राहुल और दिशा की शादी की तस्वीरें, देखिएं दोनों का वेडिंग लुक
'बिग बॉस 14' के रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। फैंस को लंबे समय से इस कपल की शादी का इंतजार था। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। दोनों ही शादी के मौके पर बहुत प्यारे और रॉयल कपल लग रहे थे। जहां राहुल दूल्हे की पौशाक में खूब जंच रहे थे। वहीं दिशा भी सुर्ख लाल जोड़े में 16 श्रृंगार करके बहुत खूबसूरत दिख रही थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब धूम मचा रही है। दोनों की शादी मुंबई में कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए शादी की है।
बात करें राहुल के दूल्हा बने हुए लुक की तो सिंगर ने शादी में जहां मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन पगड़ी कैरी की है। वहीं, दिशा परमार ने इसी डिजाइनर जोड़ी की डांसिंग पिकॉक रैंज की लाल रंग के सिल्वर हैवी वर्क वाले लहंगे में नजर आई। इसी के साथ गोल्डन कलर के कलीरे, लाल रंग का चूड़ा और लाइट जूलरी एक्ट्रेस ने कैरी की हुई है। डिजाइनर अबू जानी और संदीप खौंसला ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस न्यूली वेड कपल की फोटो शेयर की है।

राहुल की शादी में उनके दोस्त और परिवार के सभी पुरूषों ने ड्रेस कोड फॉलो किया है। बिग बॉस में राहुल के दोस्त बने अली ने एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी में शेयर की है, जिसमें सब एक जैसी ड्रेस में दिख रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
