Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Happy Birthday: रश्मिका मंदाना का है यूनीक फैशन सेंस
आज साउथ इंडियन एक्ट्रेस और 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना का है हैप्पी बर्थडे। रश्मिका की लाजवाब एक्टिंग स्किल्स से आप वाकिफ हैं।
हाल ही में आपने रश्मिका को फिल्म पुष्पाः द राइज में देखा था। इन्होंने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। यहां से रश्मिका मंदाना को मिला बंपर सक्सेस।

फिर उसके बाद एक्ट्रेस ने तेलगू व तमिल फिल्मों में खूब काम किया। इनकी लुक व एक्टिंग स्किल्स को इतना सराहा गया कि आज रश्मिका मंदाना को साउथ इंडिया की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस कहना गलत नहीं होगा।
इन्हें चार एएआईआईएमएम ऑवड्स और 1 फिल्मफेयर आवर्ड साउथ मिल चुका है। इनकी सफलता यहीं नहीं थमी। बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस रश्मिका की एंट्री हो चुकी है। कमाल की बात है एक्टर अमिताभ बच्चन इनके को-एक्टर रह चुके हैं, जब रश्मिका ने साल 2022 में बॉलीवुड में डेब्यू किया फिल्म गुडबाय से।
इस समय टॉलीवुड व बॉलीवुड की जान हैं रश्मिका मंदाना। इनका यूनीक और एलीगेंस वाला हर आउटफिट इन्हें खास बनाता है। फिर चाहे वह इंडियन पहनें, वेस्टर्न पहनें या इंडो वेस्टर्न। सब में खूब जंचती हैं रश्मिका मंदाना। एक नज़र डालते हैं इनके बेस्ट आउटफिट पर, जो हमारे वार्डरोब को भी बेस्ट करने में मददगार होगी।
1 बोल्ड लुक
जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं, जहां आपको स्पेशल लुक कैरी करना होता है। इस स्पेशल लुक के लिए कोई आपको कहता नहीं है। बस, मन करता है कुछ हटकर पहनें और सजें। आखिर इन्हीं पलों को संजोकर मीठी-मीठी यादें बनती हैं। यह फलसफा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक फोटो में देखने को मिला। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो, जिसमें रश्मिका काफी हटकर नजर आ रही हैं। फोटो का कैप्शन पढ़ने से मालूम पड़ा कि ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस उन्होंने एक अवॉर्ड सेरेमनी पर पहनी थी। आखिर स्पेशल ओकेजन को स्पेशल तरीके से यादगार जो बनाना था। फ्रंट से कोरसेट और नीचे से गाउन लुक में थी ये ड्रेस, जिसकी फॉल फ्लोर लेंथ और पीछे से बढ़ती और आगे से छोटी होती थी। इस आउटफिट के साथ रश्मिका ने किय मिनिम मेकअप, जिसमें शामिल था स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिप मेकअप।
2 पिंक में प्रीटि
रश्मिका के फीचर्स व बॉडी फिगर इतनी शानदार है कि उन पर तरह का आउटफिट जंचता है। फिर चाहे वह इंडियन, वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न पहनें। इंस्टाग्राम पर उन्होंने पिंक ब्रोकेड कुर्ता सेट की फोटो शेयर की है। इसमें पिंक कलर में ब्रोकेड फैब्रिक से बने नी लेंथ के कुर्ते और फ्लेयर स्कर्ट प्लाजो पहना है। इस कुती को खास बना रहा है फ्रंट योक, बैंड वी नेक और कोहनी तक की टाइट स्लीव्स। खुले बाल, मेकअप मिनिमम है और ज्वेलरी में लॉन्ग ईयररिंग्स, पेंडेंट और एक डायमंड कट वाली चूड़ी है रश्मिका को सॉफ्ट लुक दे रहा है। आप भी यह सिंपल, सॉफ्ट और एलीगेंट लुक कैरी कर सकते हैं।
3 क्रॉप्ड ब्लाउस के साथ पैंट्स
हमेशा ड्रेसअप दूसरे के लिए क्यों हों। कभी-कभी अपने लिए भी तैयार हों। जब आप मन की सुनेंगी, तो आपको गुड-गुड वाली फीलिंग आएगी, जिसका असर काम पर दिखेगा। यह बात एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की इस तस्वीर में देखने को मिलेगी। न्यूड कलर का क्रॉप टॉप, केप और फ्लोरल प्रिंट वाली पैंट से आप जुदा लग सकती हैं जैसे रश्मिका मंदाना लग रही हैं। इस ऑउटफिट के साथ रश्मिका ने किया है लो बन और मिनिमम मेकअप। मेकअप में इतना कम है कि रश्मिका की सॉफ्ट व ग्लोइंग स्किन व सॉफ्ट पिंक लिप्स साफ दिख रहे हैं। उनके गू्रमड आईब्रोज का कहना ही क्या।
4 समर ब्यूटी
गर्मियों को खूबसूरत तरीके से रश्मिका मंदाना इस तस्वीर में सेलिब्रेट कर रही हैं। ऑफ व्हाइट कलर की एंकल लेंथ की ड्रेस की प्लंजिंग नेकलाइन से मालूम पता चलता है कि रश्मिका की कॉलर बोन कितनी फैट लेस है। हमेशा की तरह रश्मिका पर मिनिमम मेकअप फबता है। ब्लैक सनग्लास का क्या कहना। अगली बार आप समर वकेशन पर जाएं, तो रश्मिका की यह लुक जरूर कैरी करें।
5 कुछ और भी
जब भी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ऑफ स्क्रीन होती है, वह मेकअप में मिनिमल लुक और हेयर डू में भी केमिकल स्प्रे व स्टाइलिंग से परहेज करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज में रश्मिका मंदाना काफी अलग, लेकिन एलीगेंट लग रही हैं। चाहे वह स्कर्ट, साड़ी, शिमरी ट्राउजर आदि पहनें।
Images : Instagram



Click it and Unblock the Notifications