Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्लैक साड़ी में रेखा का आइकॉनिक स्टाइल हुआ वायरल, इस शादी सीजन में एक्ट्रेस का लुक करें कॉपी
Rekha Black Saree Look Viral: फैशन की दुनिया में कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो समय के साथ फीके नहीं पड़ते और इसका सबसे खूबसूरत उदाहरण हैं बॉलीवुड की एवरग्रीन डिवा रेखा। हाल ही में एक इवेंट में रेखा जब ब्लैक साड़ी में नजर आईं, तो सोशल मीडिया पर उनका ये लुक देखते ही वायरल हो गया। फैंस के साथ-साथ फैशन एक्सपर्ट्स भी इस बात को मान रहे हैं कि रेखा के ग्रेस और स्टाइल की टक्कर आज भी कोई नहीं ले सकता।
उनके इस आइकॉनिक लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली बात है अरिस्टोक्रेटिक एलीगेंस और कॉन्फिडेंस। ये पहली बार नहीं है जब रेखा के लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया हो। इससे पहले भी वो कई बार अपनी खूबसूरती और फैशन स्टेटमेंट की वजह से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

'गुस्ताख इश्क' की स्क्रीनिंग में छाया रेखा का हुस्न
ये मौका था 'गुस्ताख इश्क' की स्क्रीनिंग का जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। उसी इवेंट में एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने भी अपने क्लासी लुक से जैसे ही एंट्री मारी हर किसी की नजरें टिक सी गई। ब्लैक साड़ी पहने रॉयल अवतार में रेखा का लुक सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा। उन्होंने साड़ी को बहुत ही ग्रेस के साथ कैरी किया था।

ओवरकोट में दिखा बॉसी लुक
रेखा ने क्लासिक ब्लैक साड़ी के साथ ब्लैक ओवरकोट कैरी किया हुआ था साथ में ब्लैक लेकिन थोड़ा अतरंगी सा चश्मा भी लगाया हुआ था जिसने उनके लुक को परफेक्ट टच दिया। बालों का जूड़ा बनाए रेखा ने बहुत ही शानदार मेकअप किया हुआ था और बड़े से इयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया था।
सोशल मीडिया पर छाया विंटेज लुक
रेखा अधिकतर किसी भी इवेंट में साड़ी ही पहनकर आती हैं। वैसे तो उनका हर लुक परफेक्ट और दिल जीत लेने वाला होता है। मगर इस बार तो उन्होंने अपने डिसेंट लुक से ऐसा कहर ढाया की इवेंट में एंट्री करते ही सबकी नजरें उन पर टिक गई। पैपरजी से लेकर मीडिया तक ने उन्हें घेर लिया और ब्लैक साड़ी के साथ ब्लैक चश्मा और ओवरकोट वाला उनका विंटेज लुक कैमरों में कैद कर लिया। अब सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं।
शादी सीजन के लिए बेस्ट है ये लुक
इन दिनों शादी सीजन चल रहा है और ऐसे में महिलाओं को सबसे ज्यादा अपने लुक को लेकर टेंशन रहती है। वहीं रेखा के इस वायरल लुक ने कहीं न कहीं उनकी चिंता पर फुल स्टॉप लगा दिया है। यंग से लेकर ओल्ड एज तक की फीमेल के लिए रेखा का ये लुक परफेक्ट है, वहीं आप ओवरकोट कैरी कर लेते हैं तो चार्मिंग लुक से तो लोगों का ध्यान खीचेंगे ही साथ ही साथ ठंड से भी बच जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
