Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Skinny Guy Fashion tips: दुबले-पतले लड़के इन फैशन टिप्स को आ़जमाकर दिखें मस्कुलर
अक्सर दुबले-पतले लड़कों के साथ ये समस्या होती है कि वो कितना भी अच्छा आउटफिट पहन लें, उन पर अच्छा नहीं लगता है। उनके पैर से लेकर कमर इतनी पतली होती है कि लोग उनका मजाक भी बनाने लग जाते हैं। लेकिन स्किनी होना कोई बुरा नहीं है, बस आपको कुछ बातों पर ध्यान देना है, जिससे आप अपने लुक को इनहेंस कर सकते है, अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से जब कपड़े पहनना शुरू कर देंगे तब आप पर हर लुक स्टानिंग नजर आएगा। यहां बताये जा रहे स्किनी लोगों के लिए फैशन आउटफिट के बारें में सुझाव को फॉलो करना होगा-

टाइट फिट से दूरी बनाएं-
अगर आप टाइट फिट वाले आउटफिट पहनते हैं तो उसे पहनना छोड़ दे। ये आपके दुबलेपन को और दिखाता है। आपको इस तरह के कपड़े कैरी करने हैं, जो आपके शरीर को शो ना करें। इसके लिए आपको थोड़ा लूज आउटफिट कैरी करने होंगे। जो लोग दुबले-पतले होते हैं उनको सिल्हूट की जरूरत होती है जो आनुपात के अनुसार चौड़ाई का भ्रम पैदा करते हैं। लूज कपड़ों का मतलब ये नहीं है कि आप XXL कपड़े पहनना शुरू कर दें। यहां पर मतलब है कि आपको चुस्त कपड़े नहीं पहनने हैं।

स्टाइप्स वाले आउटफिट से दूर रहें-
अगर आप स्ट्राइप्स फॉर्मल वियर कैरी करते हैं तो आपको थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। ये आपको और पतला दिखाती हैं। इसलिए स्टाइप्स वाले शर्ट और टीशर्ट से दूरी बना लें। अगर आप एक पैटर्न वाले शख्स हैं तो चेक और प्रिंटेड शर्ट और टीशर्ट को कैरी कर सकते हैं।

लेयरिंग वाले कपड़े ना पहनें-
आपको लेयरिंग वाले कपड़े नही पहनने हैं। ये आपको थोड़ा अजीब दिखाती हैं, क्योंकि आप दुबले-पतले हैं। इससे आपको कई तरह के नुकसान भी होते हैं, खास तौर से गर्मियों के मौसम में। अधिक कपड़ों की लेयरिंग से आप पसीने में भीग जाते हैं, जिससे खुजली, दाद जैसी समस्या भी हो सकती है। अगर आपको लेयरिंग करनी ही है तो लाइट कपड़ों से शुरूआत करें, कॉटन के कपड़ों पर फोकस करें। साथ ही कलर पैलेट और पैटर्न पर भी ध्यान दें।

बड़े प्रिंट और पैटर्न वाले आउटफिट
दुबले-पलते लोगों पर छोटे प्रिंट और पैटर्न वाले कपड़े नहीं जंचते हैं। अगर आप बड़े प्रिंट और पैटर्न वाले आउटफिट को कैरी करते हैं तो ये आपके दुबलेपन को ढक देते हैं। इसमें आप बड़े फ्लोरल प्रिंट को जोड़ सकते हैं। आप डेनिम के साथ फलालैन,व कॉरडरॉय को सेलेक्ट कर सकते हैं।

कॉलर
दुबले-पतले शख्स के लिए कॉलर वाले शर्ट और टीशर्ट बेस्ट लगते हैं। ऐसे लोग नेकलाइन वाले आउटफिट पहनें, जिससे वो पूरे आत्मविश्वास में नजर आते हैं। कॉलर, के साथ बटन-अप शर्ट, पोलो शर्ट, फ़नल नेक, कॉलर वाला स्वेटर, शॉल नेक, टर्टलनेक स्किनी लड़कों को स्मार्ट लुक लेते हैं।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
