Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Filmfare Awards South 2022: रेड कारपेट पर एक्ट्रेसस ने बिखेरा अपने हुस्न का जादू, खूबसूरती से ढाया कहर

रविवार को साउथ इंडस्ट्री का सबसे फेमस अवॉर्ड शो 67वां पार्ले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ बेंगलुरु के इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में हुआ। जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल के स्टार्स को साल 2020 और 2021 में फिल्मों में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। पिछले कुछ सालों में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री फिल्मों में काफी अच्छा परफॉर्म किया है। भारत के लोगों का रुझान भी इस इंडस्ट्री की ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में साउथ का फैशन भी लोगों की बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।
इस फिल्मफेयर अवॉर्ड में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार्स अल्लू अर्जुन, सूर्या, बीजू मेनन, और, साई पल्लवी सहित अन्य तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों के सितारें एक साथ आए। और चमचमाती ब्लैक लेडी अपने घर ले गए। तो वहीं पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, कृति शेट्टी, सानिया अय्यप्पन ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।

पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने अपने एलिगेंस से सभी को हैरान कर दिया। रेड कारपेट पर एक्ट्रेस ने एक अलग अंदाज मे कदम रखा। पपराजी के लिए पोज देते हुए पूजा हेगड़े ने बॉडी हगिंग सिल्वर मिरर सीक्विन आउटफिट कैरी किया। जिसमें वो सभी सितारों के बीच सबसे अलग नजर आई।

तब्बू
लेजेंडरी एक्ट्रेस तब्बू ने मैजेंटा कलर की साड़ी में रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। एक्ट्रेस ने इस दौरान सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस साड़ी लुक में उनकी स्माइल ने उनके फेंस को दीवाना बना दिया।

शहनाज गिल
बिग बॉस से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल अब लाखों दिलों पर राज करती हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ में रेड कारपेट पर भी शहनाज गिल ने अपना जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। रेड कारपेट पर शहनाज ने सिल्वर-गोल्डन साड़ी में अपना जलवा बिखेरा। इस लुक के साथ शहनाज ने अपने बालों में गजरा भी लगाया। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

डोनल बिष्ट
रेड कारपेट पर गोल्डन ड्रेस में एक्ट्रेस डोनल बिष्ट काफी हॉट लग रही हैं। फैंस की उनकी खूबसूरती से नजरें ही हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

मृणाल ठाकुर
फिल्म सीता रामम की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने साउथ फिल्मफेयर अवार्ड्स में अपने दिलकश लुक से काफी सुर्खियां बटोरीं। मृणाल ठाकुर ने इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट में लहंगा कैरी किया। जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

प्रियामणि
एक्ट्रेस प्रियामणि ने अवॉर्ड शो में पिंक कलर की साड़ी कैरी किया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस साड़ी लुक के साथ एक्ट्रेस ने ऑपन हेयरस्टाइल रखा है, और मिनिमल मेकअप कैरी किया है।



Click it and Unblock the Notifications
