Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के भक्तिमय संदेश भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं -
Navratri 2026 Wishes In Sanskrit: मां कालरात्रि के दिव्य संस्कृत श्लोकों से दें भक्तों को शुभकामना -
Chaiti Chhath 2026 Usha Arghya Wishes: चैती छठ का तीसरा दिन आज, अपनों को भेजें ऊषा अर्घ्य की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के 7वें दिन चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल -
13 साल कोमा में रहने वाले हरीश राणा का निधन, जानें ऐसे मरीज के अंग दान हो सकते हैं या नहीं? -
इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा का निधन, दिल्ली के एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस -
Chaiti Chhath Geet 2026: 'कांच ही बांस' से 'उग हो सुरुज देव' तक, इन गीतों के बिना अधूरा है छठ पर्व -
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? 1 बूंद से मौत पक्की, 'धुरंधर-2' में क्यों हुई डाइमिथाइल मरक्यूरी की चर्चा -
Badshah Wedding: कौन है ईशा रिखी जिनसे रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल -
ये 5 लोग गलती से भी न पिएं गन्ने का जूस, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
Lakme Fashion Week 2023: रैंप पर सुष्मिता सेन ने बिखेरी मुस्कुराहट
वाकई लैक्मे फैशन वीक का तीसरा दिन बहुत यादगार रहेगा। आज जीनत अमान के बाद मॉडल व ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर सबकी निगाहें रहीं। और होंगी क्यों नहीं। आखिर चंद दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था।

इलाज हुआ, लेकिन उनकी जगह कोई ओर होता तो बिस्तर पर रोंदू चेहरे में आराम कर रहा होता। लेकिन सुष्मिता सेन है शक्तिशाली और दिल से मजबूत महिला। हार्ट अटैक, फिर इलाज और रैंप पर आने की हिम्मत, सुष्मिता सेन के अलावा कोई नहीं कर सकता। आज शाम की सुष्मिता सेन शोस्टॉपर रही। वो फैशन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप पर आईं।
ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल

लैक्मे फैशन वीक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने मॉडल व ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन की लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इसमें मॉडल व ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के लिए फैशन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक करती दिख रही हैं। सुष्मिता सेन ने पहना है डल येलो कलर का लहंगा। हेयर डू में उन्होंने बाल खुले रखे हैं। माथे पर छोटी लहंगे से मैचिंग बिंदी लगाई है। ज्वेलरी कम से कम पहनी है। सबसे खास रहा उनके हाथों में ताजे सफेद फूलों का गुलदस्ता। लहंगे पर रेशम के धागों से कढ़ाई की गई थी, जिसमें जरदोजी वर्क की भी छाप दिख रही थी। ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के डल येलो लहंगे के लिए रॉ सिल्क, कातान और ऑरगेंजा फैब्रिक प्रयोग किया गया था।
एक प्रशंसक की सुनें
हम और आप ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में उन्हें आए हार्ट अटैक से हम सब आहत थे। लेकिन एक बार फिर उनकी पब्लिक अपीयरेंस देख कर हम सभी बहुत खुश हैं। इस बाबत ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के एक प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर लिखा ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन देवी हैं। सच्ची स्त्री शक्ति हैं। वो शालीन हैं। वो जिंदगी की उमंग हैं। वो प्यार हैं, जिंदगी हैं, कोमल हैं। उनकी मुस्कुराहट सबसे जुदा है। वो हर किसी की जिंदगी में खुशियां बिखेरती हैं। ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन शक्ति हैं। वो देवी हैं। वैसे ऐसा सिर्फ उनका एक प्रशंसक नहीं हम भी मानते हैं। आखिर जज्बा है उनमें जिंदगी से लड़ने का। उनकी जगह कोई और होता तो रैंप क्या बिस्तर से नहीं उठता। यकीन मानिए ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के जज्बे को देखकर बहुत अच्छा लगा। हम तो कहेंगे वो सुंदरता की देवी हैं। आज उनकी रैंप पर पब्लिक अपीयरेंस हम सब को बहुत कुछ सिखाती है।



Click it and Unblock the Notifications











