Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
सेलिब्रेटिज लुक के लिए पहनें ये ट्रेंडी 10 तरह के सनग्लासेज
आज के इस फैशनेबल दौर में सनग्लासेज सबसे बेस्ट फैशन एसेसरीज है क्यूंकि इसको पहनने के बाद आप एक फैशनेबल दीवा के रूप में नजर आते है, बशर्ते सनग्लासेज का चयन बड़े ही ध्यान से किया गया हो। इन दिनों सनग्लासेज असाधारण और स्टाइलिश चीज बन गई है।
सेलीब्रिटी द्वारा पहने गए सनग्लासेज को हम सभी पसंद करते है क्यूंकि वे उसमें कूल नजर आते है। तो क्या आप भी सेलीब्रिटी जैसी स्टाइल अपनाना चाहते है लेकिन असमंजस की स्थिति में है। इस लेख के जरिए हम आपको सेलीब्रिटी के मोस्ट अप-टू-डेट स्टाइल के बारे में बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि कौन-सा सेलीब्रिटी किस तरह के सनग्लासेज पहनता है।
इस बीच, हमने कुछ जाने-पहचाने चेहरों को नोटिस किया जो कि शायद ही कभी बिना सनग्लासेज के नजर आते है। खैर ये सभी जानते है कि सनग्लासेज सेलीब्रिटीज की फेवरेट एसेसरीज है, लेकिन ये स्टार्स हर एक मौकों पर इन सनग्लोसज के जरिए सुर्खियां और वाहवाही बटोरते है।
तो आइए जानते है सनग्लासेज के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में

1. स्पोर्टी केट-आईः
अगर आप सच्चे फैशनिस्ता है तो सनग्लासेज का ये स्टाइल सभी लड़कियों की प्रमुख स्टाइल होनी चाहिए। केट आई ग्लासेज काफी आकर्षक लगते है और ये फिमिनन लुक देते है। ये ग्लासेज किसी भी समय आपके ग्लैमर को बढ़ा सकते है ऐसे में अगर सेलिब्रिटी इसे पसंद करे तो इसमें कोई हैरत की बात नहीं।

2. राउंड सनग्लासेजः
इस सीजन में राउंड सनग्लासेज हाई ट्रेंड में चल रहे है। ये आपको रेट्रो लुक देते है और आपको इंटेलीजेंट व्यक्ति के रूप में दर्शाता है।

3. एम्बेलिश्ट सनग्लासेजः
लव स्टेटमेंट एसेसरीज जो आपको भीड़ में सबसे जुदा बनाती है वो है एम्बेलिश्ट ग्लासेज, ये फेमेनिन है और साथ ही बहुत ही ग्लैमरस भी।

4. ओवर-साइज्ड वेफेरर्सः
हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब ये अच्छे से जानते है कि क्लासिक वेफेरर शेप वॉडरोब स्टाइल है। इसलिए आज ही शानदार ओवरसाइज्ड वेफेरर शेप खरीदने के लिए जाए और लुक लाइक ए दीवा।

5. ब्राउनलाइन सनग्लासेजः
ब्राउन लाइन सनग्लासेज सुपर चिक और फैशन मीटर में अत्यधिक ट्रेंडिंग में है। मेरे कहने का मतलब ये है कि ये एकदम अलग तरह का स्टाइल है। अगर आप किसी को अपने स्टाइल से जलाने के बारे में सोच रहे है तो आपको सनग्लासेज का ये ट्रेंड अपनाने की जरूरत है।

6. वाइट फ्रेमड सनग्लासेजः
इस सीजन में वाइट फ्रेमड ग्लासेज हाईली ट्रेंडिंग में है और हमें अच्छा लगता है जब इसे पहनकर सेलीब्रिटी अपने ग्लैमरस लुक पर इठलाते है।

7. बोल्ड और ब्राइट सनग्लासेजः
जी हां, इस सीजन में कलर्ड ग्लासेज काफी ट्रेंड में है जो कि काफी फेबुलस नजर आते है। ऐसे में इस रंगीन सनग्लासेज के साथ सेक्सी नजर आने के लिए ये सनग्लासेज पहनें।

8. एवीएटर्स सनग्लासेजः
कूल और क्लासिक, ये सनग्लासेज का वो स्टाइल है जो कभी अपना चार्म यानि आकर्षण नहीं खोता क्यूंकि ये एवरग्रीन स्टाइल है। इसकी एक जोड़ी खरीदिए और देखिएगा अगले साल भी आप इसी स्टाइल को जारी रखते हुए इसकी दूसरी जोड़ी भी खरीदेंगे।

9. मिररड सनग्लासेजः
ये स्टाइल फैशनेबल और महंगा है। अगर आप ये ग्लासेज पहनते है, तो आप इस बात के लिए श्योर रहे कि ये फ्रेम आपको एक अलग ही तरह के व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर सकता है। इस सीजन में ये मिरर स्टाइलड सनग्लासेज सबसे ज्यादा ट्रेंड में है जिसे सेलेब काफी बढ़िया मानते है ऐसे में ये सही समय है अपने लिए इस स्टाइलिश सनग्लासेज को खरीदने का।

10. स्केवर सनग्लासेजः
क्या आप ऐसा सोचते है कि स्केवर ग्लासेज सिर्फ आदमी पहन सकते है, लेकिन ऐसा नहीं है महिलाओं पर भी ये सनग्लासेज सुपर स्टाइलिश नजर आते है, साथ ही ये काफी फंक्शनल है। ये राउंड और ओरल शेप वाले चेहरे पर काफी अच्छा लगेगा।
इस तरह, ये कुछ सुपर स्टाइलिश सनग्लासेज ट्रेंड है जिसे सेलेब काफी पसंद करते है। आपको इसमें से कौन-सा पसंद है उसके बारे में प्लीज कमेंट लिखें और हम आपको इस तरह की अन्य जानकारियां देने का वादा करते है।



Click it and Unblock the Notifications
