Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Exclusive: टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने बताये अपने फैशन और ब्यूटी सीक्रेट्स
टीना दत्ता ने बताया कैसे उनके डेली लुक से प्रेरित है सोनी टीवी के 'हम रहें ना रहें हम' में सुरीली का लुक। यानी दोनों में कॉमन है ओवरसाइज़ शर्ट, टी-शर्ट और बैगी पैंट, फंकी ज्वेलरी और कलर्ड हेयर और हाफ बन।
सुरीली और मैं
सोनी टीवी के शो 'हम रहें ना रहें हम' की सुरीली आहलूवालिया यानी टीना दत्ता पहनती हैं ओवरसाइज़ शर्ट, टी-शर्ट और बैगी पैंट और फंकी ज्वेलरी। साथ ही वो रंगे हुए बालों के साथ हाफ बन में दिखती हैं। यह तो स्क्रीन पर सुरीली का लुक है। रियल लाइफ में भी सुरीली यानी टीना दत्ता को यह लुक बहुत पसंद है। वो डेली वियर में यह लुक कैरी करती हैं।

फैशन के बारे में
सुरीली का रोल निभा रहीं टीना दत्ता कहती हैं, 'मुझे लगता है कि जो फैशन आपको कम्फर्टेबल महसूस कराता है, वही अच्छा दिखने की चाबी है। आप अक्सर मुझे ओवरसाइज़ टी-शर्ट्स और शर्ट्स के साथ बैगी पैंट पहने हुए देखेंगे। किस्मत से, शो के मेकर्स ने सुरीली को भी उसी रूप में देखा! मुझे याद है कि शो की शुरुआती बैठकों के दौरान मैं इसी तरह की ड्रेस पहनकर गई थी और टीम को ऐसा लगा जैसे सुरीली कमरे में आई हो। खुशी है कि मुझे इस तरह का किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरे डेली स्टाइल को दर्शाता है।
ड्राई स्किन है
टीना बताती हैं उनकी स्किन ड्राई है। इस कारण मैं अपनी स्किन पर बेबी क्रीम और बेबी ऑयल का प्रयोग करती हूं। मेरी स्किन ड्राई है। साथ ही सेंसटिव भी। मेकअप करने से पहले मैं हर कॉस्मेटिक का पीएच लेवल चेक करती हूं।
सप्ताह में एक बार तेल
टीना दत्ता के बाल बहुत सुंदर हैं। इसका सीक्रेट है हेयर ऑयलिंग। वह सप्ताह में एक बार बालों में तेल लगाती हैं। इस तेल में नारियल, गुड़हल के फूल और बादाम तेल होते हैं। मेरी ग्लोइंग स्किन व बाल का राज है विटामिन ई। मैं डायट में बादाम मिल्क शामिल करती हूं। हां...पीती भी हूं। बंगाली होने के नाते मैं रोज़ मछली खाती हूं। मछली भी मेरी ग्लोइंग स्किन व बाल का राज है।
बंगाली लुक
आजकल टीना का बंगाली लुक खूब हिट हो रहा है, जब से टीना ने बंगाली गेटअप में अपने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली है। टीना खुले बाल, बंगाली साड़ी और बंगाली गेटअप में शानदार लग रही हैं। अपनी फोटो के साथ टीना ने कैपशन लिखा है, जिसमें वह बैसाखी की बधाई दे रही हैं। यह कैप्शन अंग्रेज़ी, बांगला और हिंदी में लिखा है।
बचपन की याद
बंगाली नया साल हम बहुत धूमधाम से निभाते हैं। इस बार ऐसा नहीं कर पायी, कारण शूटिंग। पहले इस दिन मैं परिवार के साथ मीठे व्यंजन बनाती व खाती थी। कोलकत्ता में इस दिन हम घर को खूब सजाते हैं। तरह-तरह का मीठा बनाते हैं। नए-नए कपड़े पहनते हैं। याद है इस दिन मेरे पैरंट्स मुझे बहुत गिफ्टस देते रहे हैं। मुझे याद इस दिन मुझे ढेरों गिफ्टस मिलते थे।
एलोवेरा करती यूज
मेरी स्किन क्वालिटी काफी अच्छी है। मैं इसे और अच्छा करती हूं एलोवेरा जेल लगाकर। एलोवेरा जेल मैं नेचुरल इस्तेमाल करती हूं। बाजार में मिलने वाले एलोवेरा में केमिकल हो सकते है। इसके लिए नेचुरल पत्ते वाला एलोवेरा जेल लगाती हूं। जो बच जाता है उसे फ्रिज में रखती हूं। इसके अलावा मैं त्वचा पर शहद, दही और हल्दी लगाती हूं।



Click it and Unblock the Notifications
