Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
आलू के इन अद्भुत उपचारों को आज़मा कर पाएं हर तकलीफ से निजात
बनाने में आसान व चटपटे तरीके से खाए जाने वाले आलू सभी को पसंद आते हैं। विटामिन बी, सी, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से युक्त इन आलुओं के पीछे छुपे कुछ शानदार उपयोगों के बारे में शायद ही कोई जानता होगा।
READ: अच्छे स्वास्थ्य के लिये पिएं आलू का रस
कुछ लोग वजन घटाने के लिए आलुओं से परहेज करते हैं जबकि भुने हुए आलू वजन घटाने में मदद करते हैं। आज, हम आपको आलू के कुछ शानदार उपयोगों के बारे में बताने वाले हैं।

उबले आलू के पानी से धोएं बाल
आलुओं को उबालने के बाद बचे पानी को ना फेंके। बल्कि, इस पानी में थोडा सा आलू मैश करके इससे अपने बालों को धोएं। यह पानी आपके बालों को मुलायम व बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, आपको रूसी व झडते हुए बालों से भी निजात दिलाएगा।

हाई बीपी वालों के लिये
यदि आप उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो आलू का सेवन इसे सामान्य स्तर पर ला सकता है।

कब्ज की समस्या
भुने हुए आलू कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं। आलुओं में मौजूद पोटेशियम साल्ट, अम्लता की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है।

चेहरे पर चमक
आलू को कद्दूकस करें एवं इससे 10 से 15 मिनट के लिए अपने चेहरे की मालिश करें। इस प्रक्रिया को दोहराने पर, आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी।

मुंहासा से छुटकारा
आलू के रस में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। मुंहासा से छुटकारा पाने के लिए इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।

सूजन
यदि आप सूजन से परेशान है, तो आप 3 से 4 आलुओं को भुन कर छील लें। अब इन भुने हुए आलुओं पर नमक व काली मिर्च डालकर खाएं।

झुर्रियों व स्ट्रेच मार्कस
मुल्तानी मिट्टी में थोडा से आलू का रस डालकर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को झुर्रियों व स्ट्रेच मार्कस पर लगाएं। यह उपाय आपकी बढ़ती उम्र को गायब कर देगा।

टैनिंग से निजात
टैनिंग से निजात पाने के लिए अपनी कोहनी, गर्दन व माथे पर कच्चे आलू को रगड़ें।

एलर्जी
एलर्जी के उपचार में कच्चे आलुओं का रस बहुत लाभकारक होता है।

बवासीर
बवासीर से राहत पाने के लिए आलू व उसकी पत्तियों के रस को पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
