Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cricket World Cup: वो 6 आदतें जो क्रिकेटर्स को रखते हैं फिट, मैदान में घंटों टिकेरहने में करते हैं मदद
2023 cricket world cup: क्रिकेटर्स को भी टीम में बने रहने के लिए दिन-रात पसीना बहाकर फिट रहना पड़ता है। फिट रहने के लिए सही एक्सरसाइज के साथ सही डाइट का होना बेहद जरुरी है। एक अच्छी डाइट से न सिर्फ बेहतरीन फिटनेस पाई जा सकती है बल्कि फिटनेस से परफॉरमेंस में भी चार चाँद लगाये जा सकते है।
ऐसे कई खिलाड़ी हुए है जिनमें टैलेंट होने के बाद भी वे ज्यादा समय तक अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाते है जिसका कारण उनका फिटनेस होता है। वर्ल्डकप में उन क्रिकेटर्स को जगह मिल पाती है, जो फिटनेस टेस्ट पास कर जाते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां बता रहे हैं क्रिकेटर्स की 6 वो हैबिट्स जो उन्हें मैच के लिए फिट रखता है।

एक्टिव रहने के लिए करते हैं रनिंग
विराट आमतौर पर अपने वार्म-अप रूटीन में कार्डियो को शामिल करते हैं। उनके वार्म-अप रूटीन का सबसे महत्वपूर्ण चीज है दौड़ना जो उनके खेल में भी मदद करता है। वो प्रैक्टिस सेशन में भी ग्राउंड के चक्कर लगाते हुए दिखते हैं। रनिंग क्रिकेटर्स को एक्टिव रखने में मदद करता है
फ्लेक्सिबल बॉडी के लिए स्ट्रेचिंग
क्रिकेटर्स की बॉडी फ्लेक्सिबल होनी बहुत जरुरी है। लचीलापन ऐसी स्थिति है जिसमें दबाव पड़ने पर झुकने और मुड़ने पर भी शरीर के उस हिस्से पर चोट नहीं आती है। फिल्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग करने के दौरान क्रिकेटर्स की बॉडी बहुत मूव होती है। इसलिए वो बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाए रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज अपनी रुटीन में शामिल करते हैं। क्रिकेटर घुटनों के आसपास की अकड़न को कम करने के लिए क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेच, खड़े होकर हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच और सीधे पैर उठाना जैसे व्यायाम करते हैं।

मसल्स रिकवरी पर ध्यान देते हैं
घंटो मैच खेलने के दौरान क्रिकेटर्स में मसल्स लॉस होना, बहुत ही आम सी बात है। मैच के बाद क्रिकेटर्स डाइट, फिटनेस, वर्कआउट के अलावा अपनी मसल्स रिकवरी पर भी बहुत ध्यान देते हैं। जैसे मैच के बाद तीन-चार घंटों में आइस पैक लगाते हैं और इलास्टिक बैंडेज का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भरपूर प्रोटीन डाइट का सेवन करते हैं।
टाइम मिलते ही करते हैं वर्कआउट
फिट और एनर्जेटिक बने रहने के लिए क्रिकेटर्स न सिर्फ प्रैक्टिस मैच सेशन में बल्कि ऑफ फील्ड यानी घर में और आउटडोर वर्कआउट पर भी जोर देते हैं।
एंड्यूरेंस बढ़ाने के लिए करते है ये एक्टिविटी
क्रिकेट में एंड्यूरेंस की काफी जरूरत होती है। घंटों तक मैदान में भागते रहना, ड्राइव लगाना, बैट घुमाना, बॉल करना, फील्डिंग करना आदि में एंड्यूरेंस की काफी आवश्यकता होती है। इसलिए एंड्यूरेंस बढ़ाने के लिए क्रिकेटर्स रनिंग, एक्सरसाइज, स्विमिंग और पॉवर वॉक करते हैं।

डाइट
क्रिकेटर्स के लिए फिटनेस मायने रखती है। फिटनेस में डाइट और नींद का भी काफी अहम रोल होता है। क्रिकेटर्स डाइट प्लान करके चलते हैं। फील्ड में एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए क्रिकेटर्स डाइट प्रोटीन, कार्ब और हेल्दी फैट की बैलेंस मैक्रो वाली मील लेंते और सर्टिफाइड न्यूट्रिशियन की बनाएं मील प्लांस को फॉलो करते हैं।
नींद
इसके अलावा पर्याप्त नींद जरूर लें। इससे वर्कआउट और एंड्यूरेंस ट्रेनिंग से होने वाली थकान मिटेगी और बॉडी को जल्दी रिजल्ट मिलेंगे। कम से कम 7-8 घटे की गहरी नींद जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
