Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
बिना घी छोड़े जयदीप सिंह अहलावत ने घटाए 12% बॉडी फैट, एक्टर ने शेयर की डाइट
Jaideep Ahlawat Diet : फिल्म 'ज्वेल थीफ' को प्रमोट कर रहे मशहूर अभिनेता जयदीप अहलावत हाल ही में एक यूट्यूब शो 'खाने में क्या है' में नजर आए, जहां उन्होंने अपने बचपन और फिटनेस जर्नी को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। उनका खुलासा चौंकाने वाला था-वे एक वक्त पर दिन में 40 रोटियां और डेढ़ लीटर दूध पी जाते थे, फिर भी उनका वजन महज 70 किलो ही रहता था।

गांव की देसी डाइट और नेचुरल फिटनेस
जयदीप ने बताया कि जब वे हरियाणा के अपने गांव में रहते थे, तो उनकी डाइट बेहद देसी और पौष्टिक हुआ करती थी। आधा लीटर दूध पीना, खेतों से ताज़ी गाजर-मूली खाना और दिनभर एक्टिव रहना उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। वे कहते हैं, "हमारे गांव में लगभग हर बच्चा यही खाता था, लेकिन कोई मोटा नहीं होता था।" उनका मानना है कि अगर एक उम्र तक शारीरिक रूप से एक्टिव रहा जाए, तो शरीर हर तरह का खाना पचा सकता है।
पुणे से शुरू हुई प्रोफेशनल फिटनेस की ओर यात्रा
जब जयदीप फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे पहुंचे, तब भी वे फिटनेस को लेकर बहुत सजग नहीं थे। 28 साल की उम्र तक वे जितना चाहे खा सकते थे, बिना वजन बढ़े। लेकिन फिल्मों में आने और अलग-अलग किरदार निभाने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना पड़ा।
वर्तमान डाइट प्लान
अब जयदीप अपनी डाइट को संतुलित रखते हैं और रोल की ज़रूरत के अनुसार उसमें बदलाव करते हैं। उनके एक दिन की डाइट कुछ इस तरह है:
ब्रेकफ़ास्ट: ओट्स या दलिया, चार उबले अंडे, और फलों का स्मूदी
लंच: ब्राउन राइस या बाजरे की रोटी, चिकन या दाल, और सलाद
स्नैक्स: मुट्ठी भर बादाम और अखरोट, ब्लैक कॉफी
डिनर: ग्रिल्ड फिश या पनीर, हरी सब्ज़ी, और सादा दही
घी: जयदीप अपनी डाइट में घी को अहमियत देते हैं, वो अपनी डाइट में कभी घी खाना नहीं छोड़ते हैं।
'ज्वेल थीफ' के लिए फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ' में जयदीप एक स्मार्ट और रफ-एंड-टफ मास्टरमाइंड की भूमिका निभा रहे हैं। इस रोल के लिए उन्हें अपनी बॉडी को स्लीक और मस्कुलर बनाना पड़ा। इसके लिए उन्होंने हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग, रोप स्किपिंग और किंग बॉक्सिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। सिर्फ छह हफ्तों की मेहनत में जयदीप ने अपना बॉडी फैट घटाकर 12% तक ला दिया- एक ऐसा स्तर जो प्रोफेशनल फिटनेस मॉडल्स में देखा जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
