Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Anti-Cancer Foods: कैंसर के रिस्क को कम कर सकते ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल
Foods To Prevent Cancer: हर साल भारत में 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है और उन्हें यह बताना है कि कैंसर का समय रहते इलाज करवाने से खुद को एक नई जिंदगी दी जा सकती है। कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हर साल 15 लाख कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में, इससे बचाव के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में ऐसे कई फूड्स मौजूद हैं, जो कैंसर से बचाव में मदद कर सकते हैं।? जी हां, कई ऐसे फूड्स हैं, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकते हैं। इनके सेवन से कैंसर से बचाव में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 एंटी-कैंसर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं -

हल्दी
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें करक्यूमिन यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही, यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोकता है। अगर आप कैंसर की बीमारी से बचना चाहते हैं या आप कैंसर के पेशेंट हैं, तो आप रोजाना सुबह खाली पेट हल्दी वाले पानी का सेवन कर सकते हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-के और फाइबर मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालकर उसे डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। स्टीम ब्रोकली का सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी भी कैंसर से बचाव में फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर की रोकथाम में मदद करने और फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करता है। ऐसे में, अगर आप कैंसर से बचाव करना चाहते हैं, तो रोजाना एक से दो कप ग्रीन टी का सेवन जरूर करें।
लहसुन
कैंसर की रोकथाम के लिए आप लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं। आपको बता दें, लहसुन कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने और नाइट्रोसामीन जैसे हानिकारक यौगिक बनने से रोकता है। साथ ही, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 कच्चा लहसुन चबा सकते हैं।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि होने से रोकता है। अगर आप कैंसर से बचाव करना चाहते हैं, तो रोजाना अपनी डाइट में टमाटर से बनी चीजों को जरूर शामिल करें। आप टमाटर का सेवन सॉस या पक्की हुई सब्जी में कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
