Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Real Vs Fake Green Tea : कहीं आप नकली ग्रीन टी पीकर सेहत के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहें? ऐसे करें मालूम
Real And Fake Green Tea Leaves : फिटनेस के प्रति कॉन्शियस लोगों की सुबह चाय की जगह ग्रीन टी से होती है। हो सकता है कि आप भी उनमें से एक हो! अगर आप भी रेग्युलर चाय की बजाय ग्री टी पीना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल मिलावट के इस दौर में सेहत के लिए अच्छी मानी जाने वाली ग्रीन टी भी मिलावटी मिलने लगी हैं। जी हां, कई मिलावट करने वाले लोग अच्छे ब्रांड की पैकेजिंग पर नकली ग्री टी बेच रहे हैं।
कहीं आप असली की जगह नकली ग्री टी पीकर अपनी सेहत नहीं बिगाड़ लें। आइए आज हम आपको ग्रीन टी की शुद्धता जांचने के तरीके बताते हैं ताकि आप मिलावटी चायपत्ती का इस्तेमाल करने से बचें।

ठंडे पानी का इस्तेमाल करें
ग्रीन टी की शुद्धता पता करने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक गिलास ठंडा पानी में एक से दो ग्रीन टी बैग को डुबाकर एक मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर पानी में रंग दिखाई देने लगे तो समझ जाइए कि चायपत्ती में मिलावट है क्योंकि असली ग्री टी की पत्तियां ठंडे पानी में नहीं खिलती हैं। वो गर्म पानी में खिलकर ही रंग छोड़ती हैं।
खरीदने से पहले लेबल चेक करें
जब भी आप ग्रीन टी को खरीदने जाएं तो लेबल अच्छे से पढ़े। यह सबसे जरूरी स्टेप है कि जब भी आप ग्रीन टी खरीदें तो अच्छे से डिटेल पढ़े। इससे आपको पैकेजिंग का अंदाजा हो जाएगा।
टिश्यू पेपर से करें चेक
ग्रीन टी मिलावटी है या नहीं, यह पता करने के लिए टिश्यू पेपर टेस्ट करें। टिश्यू पेपर पर एक चम्मच चायपत्ती को रख दें। अब इन पर कुछ पानी की बूंदें डालकर धूप में थोड़ी देर के लिए रख दें। कुछ देर बाद टिश्यू पेपर से चायपत्ती को हटा दें। अगर चायपत्ती में किसी तरह के रंग या तेल का इस्तेमाल होगा आपको तुरंत टिश्यू पेपर पर उसके निशान दिखाई दें जाएंगे। इस बात से आपको अंदाजा लग सकता है।
रंग से पता करें
ग्री टी की क्वालिटी पता करने का एक तरीका यह है कि चाय के रंग पर ध्यान दें। उच्च गुणवत्ता वाली हरी चाय आमतौर पर चमकीला हरा रंग का होगा। अगर आपको रंग में फर्क लगे तो आपको इस तरफ गौर करने की जरुरत है।
सूंघकर पता करें
ग्रीन टी के बैग असली है या नकली ये पता करने के लिए बस थोड़ी सी पत्ती को अपनी हथेलियों पर अच्छे से रगड़ लें, फिर रगड़ने के कुछ देर बाद अपनी हथेलियों को सूंघे। अगर किसी तरह की सुगंध न आए तो तुरंत समझ जाइए कि आप मिलावटी ग्री टी खरीद लाएं हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
