Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सिर्फ घी ही नहीं इन 5 रोजमर्रा की चीजों में भी मौजूद होता है जानवरों की चर्बी, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
5 Everyday Products That Contain Animal Fat : तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने की खुलासा होने के बाद फिर देश में यह मामला चर्चा का विषय बन हुआ है।
लेकिन शायद आपको अंदाजा ही नहीं होगा कि हम डेली रुटीन में ऐसे कई आइटम का इस्तेमाल करते हैं जिनमें जानवरों की चर्बी यानी एनिमल फैट मिला होता है। कुछ आइटम्स तो ऐसे ही जिनके नाम सुनकर दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौनसे आइटम्स है।

बाथ सोप
डेली रूटीन में इस्तेमाल किया जाने वाला साबुन भी एनिमल फैट के कम्पाउंड्स से बना होता हैं। ग्लिसरीन और स्टेयरिक एसिड दोनों ही एनिमल फैट से मिलने वाले कम्पाउंड हैं। साबुन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में से एक है और इसलिए अगर आप वीगन हैं और एनिमल फैट से दूर रहती हैं तो आयुर्वेदिक या वीगन साबुन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बीयर
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बीयर में खूब ज्यादा एनिमल फैट मौजूद होता है। कई नाम ब्रांड Isinglass नामक एनिमल फैट का इस्तेमाल करता है। जिससे बियर का फिल्टर प्रोसेस पूरा होता है। ये एक तरह का जिलेटिन है जो मछली के ब्लैडर से बनता है।
टूथपेस्ट
रोजाना सुबह दांतों को चमकाने वाले टूथपेस्ट में भी एनिमल फैट होता है। टूथपेस्ट में ग्लिसरीन होता है और वो एनिमल फैट होता है। मार्केट में कई वीगन टूथपेस्ट मौजूद हैं।
मेकअप ब्रश
मेकअप की शौकीन महिलाओं को इस बात बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होगा कि मेकअप ब्रश में इस्तेमाल होने वाले बाल में जानवरों के बाल होते हैं। वैसे अब सिलिकॉन ब्रश भी इस्तेमाल होने लगे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग जानवरों के बाल वाले मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। इनकी क्वालिटी सिलिकॉन ब्रश की तुलना में काफी बेहतर होती है और ये ज्यादा दिनों तक टिकते भी हैं।
परफ्यूम
परफ्यूम किसे पसंद नहीं है। खुशबूदार पर्सनालिटी के अमूमन हर शख्स इसका इस्तेमाल करता है। वैसे आपको बता दें कि परफ्यूम में भी एनिमल फैट होता है। खासतौर पर वनीला फ्रेग्रेंस वाले परफ्यूम में castoreum होता है। ये कपाउंड बीवर नामक एक जानवर से मिलता है और इसलिए इसमें भरपूर मात्रा में एनिमल फैट होता है।
शैम्पू ब्रांड्स
कई शैम्पू ब्रांड्स में भर-भरकर एनिमल फैट मौजूद होते हैं। शैंपू में जिन मिल्क प्रोटीन, केराटिन प्रोटीन के बारे में बताया जाता है ये सब एनिमल फैट से ही बनाया जाता है। कंडीशनर और शैंपू में यूज होने वाला केराटिन जानवरों के सींग और उनके स्केल्स से आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
