Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं शरीर को भारी नुकसान
Fruits To Avoid In Summer: गर्मी के मौसम में अक्सर कहा जाता है कि ठंडी तासीर वाला और हल्का खाना खाओ और ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल खाओ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे होते हैं जो शरीर के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकते हैं। दरअसल, हर फल अमृत के समान नहीं होता, आयुर्वेद में भी बताया गया है कि कुछ सीजनल फलों की तासीर गर्म होती है ऐसे में या तो उन्हें खाने से परहेज करें या फिर सीमित मात्रा में खाएं। वरना चिलचिलाती धूप में आपके शरीर का तापमान और अधिक बढ़ सकता है। डॉ शालिनी सिंह सोलंके ने उन पांच फलों के बारे में बताया है जो गर्मी में आपके लिए नुकसानदायक है।

चीकू (Chiku)
मीठे-मीठे चीकू खाने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में इसे खाने से परेशानी बढ़ सकती है। इस फल में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी और शूगर होती है। जिसे पचाना बहुत मुश्किल होता है। बहुत अधिक मात्रा में इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जो शरीर का तापमान बढ़ा देता है। कई बार इसकी अधिकता की वजह से पेट दर्द और उल्टी जैसी परेशानी हो जाती है।
अंगूर (Grapes)
गर्मियों के मौसम में अंगूर भी बहुत अधिक मात्रा में आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगूर शरीर में गर्मी पैदा करता है। अंगूर में शूगर बहुत रहती है और इसमें केमिकल पेस्टिसाइड का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, अधिक मात्रा में अंगूर खाने से दस्त (Diarrhea) और पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
आम (Mango)
फलों का राजा आम हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इसकी तासीर इतनी गर्म होती है कि ये शरीर में गर्मी बढ़ा देता है। आम में अधिक मात्रा में शूगर होती है जो डायबिटीज के लोगों के लिए भी नुकसानदायक है। इसका अधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ-साथ स्किन संबंधी परेशानियां जैसे मुहासे और एलर्जी बढ़ा देते हैं।
कटहल (Jackfruit)
कटहल न केवल पचने में भारी होता है, बल्कि इसकी प्रकृति भी बहुत गर्म होती है। यह गर्मियों में पेट दर्द और अपच का कारण बन सकता है। आप कटहल खाने के शौकी हैं तो जान लें कि इसे या तो लिमिट में खाएं और एसिडिटी की समस्या है तो आप कटहल को बिल्कुल भी न खाएं।
अनानास (Pineapple)
पाइनएप्पल या अनानास खाने में तो टेस्टी लगता है लेकिन वो हर किसी के लिए लाभकारी नहीं होता है। अनानास में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लोटिंग और एसिडिटी को बढ़ाता है। अनानास में 'ब्रोमेलैन' होता है जो अधिक गर्मी में एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications