Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
आम ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं अमृत समान, Mango Leaves की एक कप चाय दूर करेगी ये 5 बड़ी बीमारियां
Mango Leaves Benefits: फलों का राजा आम अपनी मिठास के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, तभी को इसे राष्ट्रिय फल का दर्जा दिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस पेड़ से यह रसीला फल आता है, उसकी पत्तियां भी किसी 'अमृत' से कम नहीं हैं? आयुर्वेद में आम के पत्तों को उनके ठंडा करने वाले और हीलिंग गुणों के कारण विशेष स्थान दिया गया है। अक्सर हम इन पत्तों को केवल पूजा-पाठ या तोरण बनाने के काम में लाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के नजरिए से ये विटामिन, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पत्तों की चाय भी किसी अमृत से कम नहीं है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ मनीषा मिश्रा ने इसके कई फायदे बताए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आम के पत्तों की यह जादुई चाय आपकी सेहत को कैसे बदल सकती है और इसे बनाने की सही आयुर्वेदिक विधि क्या है।

आम के पत्ते पाचन तंत्र की करते हैं सफाई
आम के पत्ते न केवल शरीर की अतिरिक्त गर्मी यानी पित्त को शांत करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र की गहरी सफाई करने में भी सक्षम हैं। आयुर्वेद की जानकार मनीषा मिश्रा ने बताया कि आज के इस दौर में जहां गलत खान-पान के कारण आईबीएस (IBS), पुरानी दस्त और त्वचा की समस्याएं आम हो गई हैं, वहां आम के पत्तों से बनी एक साधारण चाय आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। यह चाय पाचन को दुरुस्त करने से लेकर त्वचा में निखार लाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने तक का काम करती है।
आम के पत्तों के औषधीय गुण
आम के पत्तों में मैंगिफेरिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इसे कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। यहां इसके मुख्य लाभ दिए गए हैं जो आपकी अधिकतर परेशानियों का हल बन सकते हैं।
1. पित्त को शांत और शरीर को ठंडा रखना
गर्मी के मौसम में शरीर में पित्त दोष बढ़ने से जलन, एसिडिटी और चिड़चिड़ापन होता है। आम के पत्तों की तासीर ठंडी होती है, जो बढ़े हुए पित्त को शांत कर शरीर को प्राकृतिक शीतलता प्रदान करती है।
2. आंतों की सेहत और आईबीएस (IBS) में राहत
आम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह आंतों की सूजन को कम कर आईबीएस के लक्षणों जैसे पेट दर्द और बार-बार दस्त लगने की समस्या में अद्भुत राहत देता है।
3. प्राकृतिक डिटॉक्स और मेटाबॉलिज्म बूस्टर
आम के पत्तों की चाय पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। यह आपके चयापचय (Metabolism) को तेज करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है और आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करते हैं।
4. चमकदार त्वचा और हृदय स्वास्थ्य
इसके एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त को शुद्ध करते हैं, जिससे चेहरे पर मुंहासे कम होते हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। साथ ही, यह हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।
कैसे बनाएं आम के पत्तों की हर्बल चाय?
इस चाय को बनाना बेहद आसान है और इसके फायदे बेमिसाल हैं:
आम के पत्तों की चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री
3-4 ताजे और कोमल आम के पत्ते (गुलाबी या हल्के हरे वाले)
2 कप पानी
स्वाद के लिए थोड़ा शहद या नींबू का रस।
आम के पत्तों की चाय बनाने की विधि
1. सबसे पहले पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
2. एक पैन में पानी उबालें और उसमें पत्तों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर डाल दें।
3. पानी को तब तक उबालें जब तक वह आधा न रह जाए।
4. अब इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर शहद या नींबू मिलाकर पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications