Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं
डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें गर्मियों में तेज़ी से घटेगा वज़न
Tips To Lose Weight: यह बात तो हम सभी जानते हैं की बढ़ा हुआ वजन अन्य परेशानियों का कारण बनती है।आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की लगभग 13 फीसदी आबादी मोटापे का शिकार है। कुछ रिसर्चर्स की मानें तो मोटापा डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह आता हैं की गर्मियों के मौसम में वजन कैसे घटाए। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों की मौसम में तेज़ी से वजन कम करना चाहतें हैं तो यहाँ दिए गए ये 7 चीज़ें वजन कम करने के उपाय (Tips To Lose Weight in summers) आपकी मदद करेंगे।

Tips To Lose Weight - गर्मियों में वजन कम करने के 7 उपाय
स्विमिंग करें (तैराकी)
गर्मियों के मौसम में स्विमिंग करना एक अच्छा ऑप्शन है। आप तैराकी यानि स्विमिंग के ज़रिये सबसे ज्यादा वजन कम कर सकते है। गर्मियों में तैरना सबसे आरामदायक काम है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। यह एक बेहतरीन एरोबिक व्यायाम भी है और हृदय गति बढ़ने के कारण वजन कम होता है।
मीठे से दूरी बनाये
गर्मियों में अगर वजन कम करना चाहते हैं तो आपको हर तरह से मीठे खाने से दूरी बनानी होगी।लोग गर्मी से बचने के लिए कोला, फलों के रस, नींबू के सोडा, स्क्वैश आदि का अधिक सेवन करते हैं। लेकिन उनम बड़ी मात्रा में छिपी हुई चीनी के कारण वे मोटापे के प्रमुख कारणों में से एक हैं। ऐसे में आप सही मात्रा में एक्सपर्ट की सलाह से नेचुरल मीठे का सेवन करें जैसे खजूर, मुनक्का आदि।
पानी पीना मत भूलें
अक्सर लोग पानी पीने से झिझकते हैं, पर आप इस बात को नहीं जानते की सही मात्रा में पानी से वजन तेज़ी से गिरता है। गर्मियों के दौरान पसीने की कमी का मतलब यह भी है कि आपके सिस्टम में अपना काम करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। प्यास लगने पर व्यक्ति को भूख भी लग सकती है। इसलिए पानी पीने से मदद मिलती है और शरीर को तृप्ति भी मिलती है, और इससे अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से बचने में मदद मिलती है।
वॉक करें
वाकिंग एक मात्रा ऐसा साधरण आसान तरीका है जिससे आप वजन घटा सकते है। जीवनशैली में थोड़े से बदलाव जैसे अधिक चलना, अक्सर खड़े रहना, हर घंटे थोड़ा टहलना, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियां चढ़ना आदि लंबे समय में आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है एक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 10,000 कदम चलना चाहिए।
खाने में एक कटोरी प्रोबायोटिक शामिल करें
गर्मियां कभी-कभी पेट खराब कर देती हैं। इसलिए अपने खाने में एक कटोरी दही या योगर्ट शामिल करना कभी न भूलें। इससे आंत में अच्छे बैक्टीरिया का विकास होता है और शरीर भी ठंडा रहता है।
मौसमी फल का सेवन करें
गर्मी का मौसम आते ही तरबूज और खरबूज की याद दिलाता है। यह उन फलों में से एक है जो आपको तरो ताज़ा और हाइड्रेटिंग रखने में मदद करता है। इन्हें खाने से आपको अच्छा भी लगता है और पेट भी भर जाता है। वे ज्यादातर पानी से बने होते हैं, कुछ कैलोरी प्रदान करते हैं। यह उन्हें वजन घटाने की योजना पर आदर्श बनाता है।
अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल करें
वजन कम करने के लिए डाइट में सब्जियां शामिल करना जरुरी है। सलाद में कम कैलोरी होती है और यह वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। गर्मियों में, आप जितना चाहें उतना सलाद का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इनका सेवन करने में हाइड्रेटिंग महसूस होता खीरा और टमाटर न केवल प्यास बुझाने में मदद करते हैं बल्कि गर्मी को भी मात देते हैं और इनमें हाई मात्रा फाइबर पाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications