भयंकर गर्मी में शरीर को रखना है 'AC' जैसा ठंडा? डाइट में शामिल करें ये चीजें, लू को कहेंगे अलविदा

Heatwave safety tips in Hindi: अप्रैल का महीना अभी बीता भी नहीं है और उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में सूर्य देव के तेवर तीखे हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया जो इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में भीषण लू (Heatwave) चलने वाली है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहेंगी। एक तरफ जहां उत्तर भारत झुलस रहा है, वहीं राहत की खबर यह है कि पूर्वोत्तर के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन दिल्ली, यूपी और गाजियाबाद जैसे मैदानी इलाकों के लिए अभी अग्निपरीक्षा बाकी है। आइए जानते हैं इस आसमानी आग से बचने के लिए आपको अपनी डाइट और दिनचर्या में क्या बदलाव करने चाहिए। लू लगने के क्या लक्षण होते हैं? इससे बचने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं...

दिल्ली में 'रेड अलर्ट' और पूर्वोत्तर में बारिश की दस्तक

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी आज (24 अप्रैल 2026) गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय जैसे राज्यों में 29 अप्रैल तक तेज बारिश हो सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक पारा सामान्य से काफी ऊपर रहने वाला है। ऐसे में लू से बचाव ही एकमात्र सुरक्षा कवच है। वरना आपकी और आपके चाहने वालों की सेहत खराब हो सकती है।

लू लगने के लक्षण क्या होते हैं?

जब शरीर का तापमान बाहरी गर्मी को झेल नहीं पाता, तो वह 'हीटस्ट्रोक' का शिकार हो जाता है। इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज:

तेज बुखार: शरीर का तापमान अचानक 103-104 डिग्री तक पहुंच जाना।

सिरदर्द और चक्कर: भयंकर सिरदर्द के साथ आंखों के आगे अंधेरा छाना।

पसीना बंद होना: त्वचा का गर्म और पूरी तरह सूखा हो जाना (पसीना न आना गंभीर संकेत है)।

जी मिचलाना: उल्टी जैसा महसूस होना और अत्यधिक कमजोरी।

धड़कन तेज होना: दिल की धड़कन का असामान्य रूप से बढ़ जाना।

लू से बचने के लिए क्या करें क्या नहीं?

क्या करें (Do's) क्या न करें (Don'ts)
प्यास न होने पर भी बार-बार पानी पिएं। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
बाहर निकलते समय सिर को छाते या सूती कपड़े से ढकें। खाली पेट धूप में न जाएं, हल्का भोजन करके ही निकलें।
बच्चों और बुजुर्गों को ठंडे और हवादार कमरे में रखें। चाय, कॉफी या शराब का सेवन कम करें (ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं)।
ओआरएस (ORS) या घर के बने पेयों का सेवन करें। तेज धूप से सीधे आकर फ्रिज का एकदम ठंडा पानी न पिएं।

भयंकर गर्मी में शरीर को 'AC' जैसा ठंडा रखेंगी ये चीजें (Summer Diet Tips)

लू के थपेड़ों से बचने के लिए अपनी डाइट में इन 'देसी सुपरफूड्स' को जरूर शामिल करें जिनके बारे में नीचे बताया गया है। आगे के आर्टिकल में हम आपको इनकी रेसिपी के बारे में भी बताएंगे ताकि आपकी परेशानी का हल निकल सके।

आम पन्ना और बेल शरबत: यह लू का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है।

कच्चा प्याज: आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा प्याज खाने या साथ रखने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

सत्तू का घोल: बिहार और यूपी का यह लोकप्रिय ड्रिंक शरीर को तुरंत ऊर्जा और ठंडक देता है।

तरबूज और खीरा: इनमें 90% से अधिक पानी होता है, जो डिहाइड्रेशन से बचाता है।

नींबू पानी और छाछ: हर एक-दो घंटे में इनका सेवन शरीर के तापमान को संतुलित रखता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Friday, April 24, 2026, 11:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion