Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Bael Juice Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास बेल का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
Benefits of Drinking Bael Juice: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में कुछ न कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग कोल्ड ड्रिंक्स या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन ये डिंक्स आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में, आप चाहें तो गर्मी में शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए आप बेल का जूस पी सकते हैं। जी हां, बेल का जूस गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है। बेल के जूस में विटामिन-सी, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में बेल का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और लू से भी बचाव होता है। साथ ही, इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में बेल का के फायदे (Bael ka Juice Peene ke Fayde) -

शरीर को ठंडक प्रदान करे
गर्मियों में बेल का जूस पीने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है। इसके सेवन से लू से बचाव में मदद मिल सकती है।
पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखे
गर्मियों में बेल का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पेट को शांत करने वाले गुण होते हैं, जो पेट की गर्मी और जलन को शांत करते हैं। इसके सेवन से पेट में गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
शरीर को एनर्जेटिक बनाए
गर्मियों में बेल के जूस का सेवन करने से शरीर को एनर्जेटिक रहता है। दरअसल, इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करती है। गर्मियों में इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह शरीर को तरोताजा रखता है।
डिहाइड्रेशन से बचाव करे
गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की समस्या हो सकती है। इसके कारण चक्कर आने, उल्टी और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, बेल का जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गर्मियों में बेल का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
