Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Immunity Booster Foods: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
Foods To Boost Immunity During Winters: कई लोगों को सर्दी के मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस मौसम में धूप खिली-खिली रहती है। साथ ही, इस सीजन में तरह-तरह की रंग-बिरंगी सब्जियां मार्केट में आ जाती हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी सर्दियां अपने साथ कई परेशानियां साथ लेकर आती है। दरअसल, सर्दियों में ठंड अधिक होने के कारण लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दियों के मौसम में अक्सर खांसी, जुकाम, बुखार और संक्रमण की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, सर्द हवाओं के कारण इस मौसम में जोड़ों में दर्द की शिकायत भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में, सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद जरूरी हो जाता है। कई लोग इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन आप चाहें तो सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए, डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिनके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं -

हल्दी वाला दूध
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए हल्दी वाला दूध एक सबसे आसान और बेहतरीन उपाय हैं। अगर आप सर्दियों में मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप बादाम, अखरोट, काजू, अंजीर और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, ये ड्राई फ्रूट्स शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करेंगे;
हरी सब्जियां
सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।
आंवला
सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप आंवला का सेवन भी कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप आंवला का सेवन जूस, चटनी या मुरब्बे के रूप में कर सकते हैं।
अदरक
अदरक में एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं, तो आप सर्दियों में अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप अदरक को चाय या सब्जी में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
