Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आंवले का सेवन एयर पॉल्यूशन से बचाता है, जाने दिन में कब और कितनी बार खाएं
आंवला सर्दियों में मिलने वाला एक सुपरफूड है हमें कई बीमारियों से बचाने के साथ ही ठंड और कठोर मौसम से भी बचाता है। खट्टे फल में ऐसे यौगिक होते हैं जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ ही आपके फेफड़ों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाते हैं।

आंवला का सेवन जूस, अचार और कैंडी के रूप में किया जा सकता है। क्योंकि सर्दियों में आंवला आसानी से मिल जाता है इसलिए इस मौसम में कच्चा आंवला खाने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन आंवला का सही लाभ लेने के लिए आपको इसके सेवन का सही समय और मात्रा भी पता होनी चाहिए।

वायु प्रदूषण से बचाता है
इसमें मौजूद विटामिन सी की उच्च मात्रा आपकी प्रतिरक्षा स्वास्थ्य को मजबूत करती है और सेलुलर क्षति को रोक सकता है, जिससे प्राकृतिक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी धीमी होती है। आंवले की सबसे सबसे महत्वपूर्ण बात, यह हमारे फेफड़ों और पूरे श्वसन पथ को मजबूत और पोषण करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर फल प्रदूषण के कुप्रभावों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकते हैं। सर्दियों के फल के एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं और आपके रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखते हैं।

दिन में कब और कितने आंवले खाना होता है फायदेमंद
अधिकतम लाभ के लिए रोज सुबह खाली पेट आंवला खाएं। आप रोजाना सुबह 1-2 आंवला खा सकते हैं। एक दिन में 2 से अधिक आंवले का सेवनव नहीं करना चाहिए क्योंकि यह विटामिन सी में उच्च होता है जिसके चलते कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, खुद को पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।

आंवला खाने के फायदे
आंवला में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत होती है। इसे खाने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है, जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं। यही नहीं आंवला शरीर में मौजूद टॉक्सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफेक्शन से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं आंवला खाने से हड्डियों को ताकत मिलती है और वे मजबूत बनती हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।

आंखों के लिए लाभकारी है आंवला का रस
आंवला का रस आंखों के लिए गुणकारी है। यह आंखों की रोशनी बढाता है। यही नहीं जिन्हें मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कम दिखाई देता है उन्हें आंवले का रस पीना चाहिए। आंवला में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो दिमाग को ठंडक प्रदान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
