Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बिना वजह के थकान और कमज़ोरी लगे तो, आजमाइये आयुर्वेदिक नुस्खे
आयुर्वेद के पास इस समस्या का सही समाधान है जो आजकल के लोगों को परेशान कर रही है। नीचे हमने थकान से निपटने के कुछ आयुर्वेदिक उपचार बताये हैं जिनका उपयोग करके आपको अवश्य देखना चाहिए।
थकान आजकल की बहुत आम समस्या है। सामान्य शब्दों में इसे बहुत अधिक थकान या सुस्ती या कमजोरी महसूस होना भी कह सकते हैं।
हर ताले की चाबी होती है। उसी तरह जहाँ कोई समस्या होती है वहां कोई न कोई हल होता है। और आयुर्वेद के पास इस समस्या का सही समाधान है जो आजकल के लोगों को परेशान कर रही है।
नीचे हमने थकान से निपटने के कुछ आयुर्वेदिक उपचार बताये हैं जिनका उपयोग करके आपको अवश्य देखना चाहिए। हमें विश्वास है कि आपको इनसे बहुत लाभ होगा। आइये देखें।
बिना वजह के थकान और कमज़ोरी लगे तो, आजमाइये आयुर्वेदिक नुस्खे

1. जीरा:
यह एक बहुत आम भारतीय मसाला है जिसका उपयोग हर घर में प्रतिदिन किया जाता है। यदि प्रतिदिन एक कप गर्म जीरे की चाय का सेवन किया जाए या यदि प्रतिदिन भुने हुए जीरे के पाउडर का सेवन किया जाए तो आपको थकान दूर करने में सहायता मिलती है।

2. हल्दी:
इससे न केवल हार्मोन्स नियमित होते हैं बल्कि इससे आपका प्रतिरक्षा तंत्र भी मज़बूत होता है और मूड भी अच्छा रहता है। यह सभी प्रकार की बीमारियों के लिए फर्स्ट एड की तरह काम करता है।

3. राई के दाने:
राई के दानों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, केरोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर में रक्त के परिसंचरण को बढ़ाते हैं। राई के दाने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और इस प्रकार थकान को दूर करते हैं।

4. अदरक:
यह मुझे हमेशा से ही पंसद है। एक कप अदरक की चाय पीयें और कुछ ही मिनिटों में आपकी थकान दूर हो जायेगी। इसका स्वाद तभी अच्छा आता है जब इसे अच्छी तरह कद्दूकस करके या कूटकर 10-15 मिनिट तक उबाला जाये।

5. दालचीनी:
यदि प्रतिदिन सुबह उठकर एक टीस्पून दालचीनी के पाउडर को शहद और पानी के साथ लिया जाए तो इससे थकान से छुटकारा मिलता है। आपको कुछ ही सप्ताह में इसका प्रभाव दिखने लगेगा। यदि इसे तिल के तेल के साथ मिलाकर माथे पर लगाया जाए तो थकान के कारण होने वाले सिरदर्द से छुटकारा मिलता है।

6. अश्वगंधा:
व्यापक तौर पर ज़हरीले करौंदे या जंगली चेरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस पौधे की जड़ों में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह एड्रेनल और थाइरॉइड ग्लैंड्स के लिए लाभदायक होता है, उर्जा के स्तर को बढ़ाता है, हार्मोन्स के असंतुलन को नियमित करता है। मूल रूप से यह मानसिक थकान को दूर करता है।

7. लहसुन:
लहसुन में भी बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को मज़बूत बनाता है। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए इसे कच्चा ही खाएं।

8. गुग्गुल:
इसमें तरोताजा करने का गुण होता है। यह खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। आपको सलाह दी जाती है कि डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही इसका सेवन करें।

9. आंवला:
आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये एड्रेनल ग्लैंड से तनाव को दूर करने वाले हार्मोन को स्त्रावित करने में सहायक होता है। अच्छे परिणामों के लिए प्रतिदिन एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ करें।



Click it and Unblock the Notifications
