Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
Aids से फेमस एक्ट्रेस का महज 35 की उम्र में निधन, जानें इसके लक्षण और कारण
Daveigh Chase Death Reason AIDS: महज 35 साल की उम्र में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस डेवी चेस की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। डेवी का निधन 16 जून 2026 को हुआ था, लेकिन तब उसके कारण का पता नहीं चला था। अब 15 दिनों बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत एड्स (AIDS) से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुई। कभी 'द रिंग' और 'लिलो एंड स्टिच' जैसी फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली डेवी चेस का आखिरी सफर बीमारी, आर्थिक तंगी और अकेलेपन से घिरा रहा। आइए जानते हैं AIDS क्या है, इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके।

डेवी चेस की मौत की वजह क्या थी?
16 जून को डेवी चेस की अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि शुरुआत में उनके निधन की वजह सामने नहीं आई थी लेकिन अब लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट के अनुसार, डेवी चेस की मौत AIDS (Acquired Immunodeficiency Syndrome) से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुई। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में मौत को प्राकृतिक बताया गया है, वहीं इससे पहले उनके मैनेजर ने बताया था कि उन्हें मेनिन्जाइटिस और बाद में सेप्सिस हो गया था।
क्या आप जानते हैं AIDS क्या है?
हालांकि एड्स ऐसी बीमारी है जिसका नाम तो 99% लोगों ने सुना होगा लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते कि आखिर ये बीमारी है क्या? बता दें कि एड्स संक्रमण का वो अंतिम चरण हैं जहां शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बिल्कुल खत्म हो जाती है। यदि समय पर इलाज न मिले तो बहुत कम समय में मौत हो जाती है, वहीं इलाज मिल जाए तो व्यक्ति को कुछ समय मिल जाता है। बता दें कि अब तक एड्स का पक्का यानी स्थाई इलाज नहीं है।
HIV और AIDS में क्या अंतर है?
अधिकतर लोग HIV और AIDS को एक ही बीमारी समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों अलग-अलग हैं। बता दें कि HIV एक वायरस है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। जबकि AIDS, HIV संक्रमण का अंतिम चरण है, जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर हो जाती है और व्यक्ति का जीवन मुश्किल में आ जाता है। हालांकि कुछ साल पहले तक HIV का भी इलाज नहीं था लेकिन आज प्रभावी एंटीरेट्रोवायरल (ART) दवाओं की मदद से HIV से संक्रमित व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है और कई मामलों में AIDS तक पहुंचने से बचा जा सकता है।
AIDS के शुरुआती लक्षण
HIV संक्रमण के शुरुआती चरण में कुछ लोगों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जबकि कई लोगों में लंबे समय तक कोई लक्षण नहीं होते।
बार-बार बुखार आना
लगातार थकान महसूस होना
रात में अत्यधिक पसीना आना
तेजी से वजन घटना
बार-बार संक्रमण होना
लंबे समय तक दस्त रहना
गर्दन, बगल या कमर में लिम्फ नोड्स का सूजना
मुंह में सफेद धब्बे या बार-बार छाले
HIV/AIDS होने के प्रमुख कारण
असुरक्षित यौन संबंध
संक्रमित सुई या सिरिंज का इस्तेमाल
संक्रमित रक्त चढ़ाना
गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान मां से बच्चे में संक्रमण
ध्यान रखें कि यह वायरस हाथ मिलाने, गले लगाने, साथ बैठने, खाना साझा करने, मच्छर के काटने या सामान्य सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
