Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Parrot Fever Outbreak : क्या है तोता बुखार, जिससे संक्रमित होने पर गई 5 लोगों की जान
Parrot Fever Outbreak : यूरोप के कई देशों में तोता बुखार यानी Parrot Fever खतरा बनकर मंडरा रहा है। खबरों के मुताबिक इस खतरनाक बीमारी ने अभी तक 5 लोगों की जान ले ली है।
WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन ) के मुताबिक डेनमार्क में 4 लोग और नीदरलैंड में एक ने इस बीमारी के चलते दम तोड़ दिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्वीडन से भी इसके कई मामले मिले हैं। हालांकि WHO ने इस बीमारी के खतरे को भांपते हुए फिलहाल इसे 'Low' कैटेगरी में रखा है।

CNCN ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि पैरेट फीवर को सिटाकोसिस (Psittacosis) के नाम से भी जाना जाता है। साल 2023 की शुरुआत में भी इससे जुड़े कई मामले देखने कोमिले थे और अब साल 2024 में आने के बाद इस खतरनाक बीमारी की वजह से 5 लोगों की जान चली गई है। आइए जानते हैं डिटेल में इस बीमारी के बारे में-
क्या होता है पैरेट फीवर?
पैरेट फीवर एक प्रकार का संक्रमण है जो क्लैमाइडिया संक्रमण के वजह होता है। यह जंगली पक्षियों जैसे मुर्गे और कुछ पालतू जानवरों की वजह से फैलता है।
यह सांस के जरिए फैलने वाला संक्रमण है। दरअसल, जब यह पक्षी सांस लेते हैं या फिर मलत्याग करते हैं तो उनसे बैक्टीरिया निकलते हैं। इन संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने की वजह से ये बीमारी होती है।
पैरेट फीवर के लक्षण
इस बीमारी के संक्रमण में आने से बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ड्राई कफ और ठंड लगने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
डब्लूएचओ ने बचाव के दी ये सलाह
इस बीमारी की वजह से यूरोप में खतरा मंडरा रहा है। WHO के मुताबिक डेनमार्क में अब तक इस संक्रमण के 23 मामले मिल चुके हैं। WHO ने पशु-पालन करने वालों को साफ सफाई का ध्यान रखने और डॉक्टरों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
