Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका
Arjun Bark Kadha Benefits: आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। ऐसे में, नियमित रूप से अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सर्दियों में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
नियमित रूप से अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से फ्लू और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, अर्जुन की छाल पाचन तंत्र को साफ रखने में मददगार होती है। इसके सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
दिल को रखे स्वस्थ
अर्जुन की छाल का काढ़ा हार्ट को हेल्दी बनाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो सकता है।
फेफड़ों की परेशानी दूर करे
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से फेफड़ों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो फेफड़ों में फैलने वाले संक्रमण से आपको सुरक्षित रख सकते हैं। इसके सेवन से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी फेफड़ों से संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
दर्द और सूजन से राहत दिलाए
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से शरीर में होने वाले दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से गठिया के दर्द से काफी राहत मिल सकती है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं?
अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर गर्म करें। इसमें 1 इंच अर्जुन की छाल डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिक्स कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
