Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने शादी के बाद घटाया वजन, बताया कैसे 18 दिनों में कम किया 6Kg
Arti Singh Post Wedding Weight loss Journey : टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों शादी के बाद से ही चर्चाओं में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में उनके हनीमून की फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी खूबसूरत और स्लिम ट्रिम सी नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से वे अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हैं।
दरअसल आरती ने शादी के 18 दिनों बाद ही 6 किलो वजन कम कर लिया। इसके लिए एक्ट्रेस ने न केवल डाइट बल्कि एक्सरसाइज और वर्कआउट पर भी खूब ध्यान दिया है। आइये जानते हैं उनके वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में-

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
एक्ट्रेस ने वेटलॉस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि पसीना बहाकर शादी का सारा वजन कम करने की कोशिश कर रही हूं। इस वीडियो में वह स्क्वैट्स के सेट्स लगाती हुई नजर आ रही हैं। आरती अपने वर्कआउट रूटीन में फिजिकल के अलावा मेंटली फिट रहने के लिए योग और मेडिटेशन भी करती थीं।
एक्सरसाइज से किया ट्रांसफॉर्मेशन
आरती ने 18 दिनों के अंदर 6 किलो वजन कम किया है। इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्होंने खूब एक्सरसाइज और वर्कआउट किया है। वे डेलीरूटीन में कम से कम 2 घंटे तक जिम में कड़ी मेहनत करती थीं। जिसमें वे कार्डियो एक्सरसाइज के साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर भी फोकस करती थीं। आरती ने वेटलॉस के लिए पिलाटे, लंजेज, पुश-अप्स, पुल-अप्स और वेट लिफ्टिंग जैसे एक्सरसाइज पर फोकस करती थी।
स्ट्रिक्ट डाइट को किया फॉलो
आरती ने अपनी फिटनेस के लिए खूब मेहनत की है। इस दौरान उन्होंने एक बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट ली। एक्ट्रेस ने फिट होने के लिए हेल्दी फैट्स, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स खाने के साथ-साथ जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बना ली थी। आरती वेटलॉस के दौरान हरी सब्जियां, दाल और ब्राउन राइस आदि का ही सेवन करती थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
