Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत
Piles Remedy: पाइल्स या बवासीर एक ऐसी समस्या है, जिससे आजकल काफी लोग परेशान हैं। लेकिन शर्म या झिझक की वजह से लोग समय पर इलाज नहीं कराते। दरअसल, बवासीर होने पर मल द्वार के आसपास सूजन हो जाती है। यह बीमारी बढ़ने पर मल त्याग के दौरान दर्द, खून आना, सूजन और बैठने-उठने में तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। हालांकि, यदि शुरुआती चरण में ही सही खानपान, पर्याप्त पानी, कब्ज से बचाव और डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दिया जाए, तो काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपाय भी बवासीर से निजात मिल सकती है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. उपासना वोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है, जो बवासीर की समस्या से राहत दिला सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सबसे पहले आंतों को साफ रखना जरूरी
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ, उपासना वोहरा के अनुसार, पाइल्स की परेशानी में सबसे पहले सात दिनों तक आंतों को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। जब तक पेट और आंतें ठीक से साफ नहीं होंगी, तब तक समस्या में राहत मिलना मुश्किल हो सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में करीब 10 मिली अरंडी का तेल मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। इससे अगली सुबह मल त्याग आसान हो सकता है और कब्ज की समस्या कम करने में मदद मिलती है।
7 दिनों तक धीरे-धीरे बढ़ाएं अरंडी के तेल की मात्रा
विशेषज्ञ के मुताबिक, पहले दिन 10 मिली अरंडी के तेल से शुरुआत करें। यदि शरीर इसे आसानी से सहन कर ले, तो अगले कुछ दिनों में इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाकर 15 मिली तक की जा सकती है। सात दिनों तक इस तरीके को अपनाने से आंतों की सफाई बेहतर हो सकती है और पाइल्स के लक्षणों में राहत मिलने की संभावना रहती है।
7 दिन तक रोज खाएं खीरा
पाइल्स में सिर्फ घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि खानपान भी अहम भूमिका निभाता है। डॉ. उपासना के मुताबिक, जब तक आप ये अरंडी के तेल वाला नुस्खा फॉलो कर रहे हैं, तब तक आपको रोज खीरा भी खाना है। हर रोजाना एक प्लेट भरकर खीरा खाएं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी और जरूरी फाइबर भी मिलेगा। इससे कब्ज की समस्या कम होती है और मल त्याग के दौरान ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता।
70 प्रतिशत रिवर्स हो सकती है बवासीर की समस्या
डॉ. उपासना वोहरा बताती हैं है कि यदि पाइल्स शुरुआती अवस्था में है, तो सही खानपान, कब्ज से बचाव और बताए गए उपाय अपनाने से 70 प्रतिशत तक रिवर्स किया जा सकता है। हालांकि, अगर लगातार खून आ रहा हो, तेज दर्द हो या समस्या लंबे समय से बनी हुई हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच और इलाज कराना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
