Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
रात में खा लें ये 5 चीजें, सुबह 100% हो जाएगा पेट साफ, कब्ज भी होगी जड़ से खत्म
Constipation ka Desi Ilaaj: कब्ज आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। थकान, गैस, एसिडिटी, सिरदर्द और पेट में भारीपन जैसी परेशानियां रोजमर्रा का हिस्सा बन जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दादी-नानी के वो घरेलू नुस्खे जिन्हें अपना लिया तो सुबह पेट 100% साफ होगा और दिन की शुरुआत हल्के और एनर्जेटिक फील के साथ की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि हमारे घरों में मौजूद कुछ सामान्य चीजें ही कब्ज को जड़ से खत्म करने का सबसे आसान और सुरक्षित उपाय हैं।
मगर अफसोस है कि हमें उनके बारे में पता ही नहीं होता है। अगर आप भी हर सुबह पेट साफ न होने की समस्या से परेशान हैं, तो चिंता छोड़ दें बस रात में ये 5 चीजें खा लें और सुबह फर्क खुद महसूस करें।
1. गुनगुने पानी के साथ 2 चम्मच इसबगोल
इसबगोल प्राकृतिक फाइबर का सबसे ज्यादा असरदार स्रोत माना जाता है। आपने बिग बॉस 19 में भी देखा होगा कि अमाल मलिक से लेकर मालती चाहर तक भी इस उपाय का इस्तेमाल करते हैं। आप रात को सोने से 30 मिनट पहले 2 चम्मच ईसबगोल गुनगुने पानी के साथ लें। इससे आंतों की सफाई होती है और सुबह पेट 100% साफ रहता है। डॉक्टर की मानें तो इसबगोल कब्ज के लिए सबसे तेज असर करने वाला फाइबर है।

2. 1 मुट्ठी किशमिश या मुनक्का
किशमिश रात में खाकर पानी पी लें या फिर मुनक्का को गर्म पानी में उबालकर खाएं। इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाचन को बेहद आसान बनाते हैं। इसकी मिठास प्राकृतिक लैक्सेटिव की तरह काम करती है। सुबह उठते ही पेट अपने आप साफ होने लगता है।
3. दूध में 1 चम्मच घी
अगर आपको अक्सर कब्ज रहती है, तो रात में गुनगुने दूध में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीएं। घी आंतों को चिकनाई देता है और मल को नरम बनाता है। यह पुराने से पुराने कब्ज को भी खत्म कर देता है। आयुर्वेद में भी इसे सबसे प्रभावी घरेलू नुस्खा कहा गया है।
4. पपीता (Papaya) की एक कटोरी
पपीता में पपेन नाम का एंजाइम होता है जो पाचन को तेज करता है। रात को पपीता खाने से पेट में जमा मल आसानी से निकल जाता है। सुबह पेट हल्का, गैस कम और bloating लगभग गायब। डायबिटीज वाले लोग भी इसे सुरक्षित रूप से खा सकते हैं।
5. गर्म पानी में 1 चम्मच शहद
शहद प्राकृतिक डिटॉक्स और हल्का लैक्सेटिव है। रात में गर्म पानी के साथ लेने से आंतों की सफाई होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे रातभर digestion smooth रहता है और सुबह मल त्याग आसान हो जाता है। यह पेट की जलन और एसिडिटी में भी राहत देता है।
डॉक्टर की 5 खास टिप्स जो 100% हैं असरदार
रोज रात में बड़े भोजन से बचें, हल्का खाना खाएँ।
सोने से 1-2 घंटे पहले खाना खाएं, तुरंत न लेटें।
रोज 2-3 लीटर पानी पिएं।
रात में दही न खाएं, इससे कब्ज बढ़ सकती है।
15 मिनट टहलना digestion को बहुत तेज कर देता है।
क्या बिल्कुल न करें?
ज्यादा तला-भुना, मसालेदार खाना
देर रात भारी भोजन
चाय-कॉफी का ओवरडोज
पानी कम पीना
व्यायाम न करना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
