Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Shalgam vs Chukandar : एक जैसे दिखते हैं शलजम और चुकंदर, गुणों और स्वाद में है बड़ा अंतर, ये हैं फायदे
Shalgam And Chukandar Difference : शलजम और चुकंदर, दोनों ही दिखने में एक समान होते है, लेकिन चुकंदर अंदर से गहरा लाल होता है। जबकि शलजम सफेद और हल्के बैंगनी रंग का होता है। ये दोनों ही सब्जियां जड़ सामग्री यानी Root Vegetable की श्रेणी में आते हैं। इन दोनों को कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है। इन दोनों को छीलने की जरूरत नहीं होती है।
शलजम और चुकंदर दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग इन दोनों के बीच असमंजस में रहते हैं। क्योंकि दिखने में ये एक जैसे होते हैं।

कई लोग जहां शलजम और चुकंदर को दोनों को खाना पसंद करते है तो वहीं कई लोग इन दोनों में अंतर को समझने में दिक्कत महसूस करते है तो आपकी इस कंफ्यूजन को हम आज इस आर्टिकल से दूर करने की कोशिश करेंगे।
स्वाद और बनावट में अतंर
सफेद चुकंदर और शलजम दोनों जड़ वाली सब्जियां हैं, लेकिन उनमें कुछ अंतर हैं। सफेद चुकंदर, जिसे चीनी चुकंदर भी कहा जाता है, आमतौर पर शलजम की तुलना में बड़े और अधिक लम्बे होते हैं। इनका स्वाद मीठा होता है और इन्हें अक्सर चीनी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर, शलजम छोटे और गोल होते हैं जिनका ऊपरी भाग सफेद या बैंगनी और निचला भाग सफेद होता है। इनका स्वाद थोड़ा मिर्च जैसा होता है और आमतौर पर खाना पकाने और सलाद में उपयोग किया जाता है। दोनों सब्जियां पौष्टिक हैं और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल की जा सकती हैं।

चुकंदर के फायदे
हीमोग्लोबिन बढाएं: चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिन लोगों को खून की कमी होती है। उन्हें इसका सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर रेग्युलेट करता है: चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है, जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसका रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद : चुकंदर का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा है। इसमें मौजूद फोलेट बच्चे और मां दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है। वहीं इसमें मौजूद सिलिका शरीर में कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। इससे दांत और हड्डियां दोनों ही मजबूत होती हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।
त्वचा के लिए फायदेमंद : चुकंदर का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से त्वचा में ग्लो आता है। यही नहीं त्वचा जवां और रिंकल फ्री भी बनती है।

शलजम खाने के फायदे
इम्यूनिटी को करे बूस्ट : शलजम के सेवन में विटामिन सी पाया जाता है। जिसके सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
एंटी कैंसर गुण : शलजम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। जिससे कैंसर कोशिकाओं को फैलने से ये रोकता है।
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल : शलजम में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर के बढ़ने के जोखिम को कम करने में मदद करता है यह पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में और उसे कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
हड्डियों के लिए खाएं शलजम : शलजम में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जिसके चलते इसका सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत लाभदायक होता है।
दोनों में से कौन है ज्यादा हेल्दी?
चुकंदर ऐमारैंथ परिवार से संबंध रखता है। यह पालक और स्विस चार्ड जैसी सब्जियों का संबंधी है। वहीं शलजम ब्रैसिसेकी परिवार से संबंधित है। इस परिवार की अन्य सब्जियों में गोभी और ब्रोकोली शामिल है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिसके सेवन से ब्लड की कमी को दूर किया जा सकता है। चुकंदर का स्वाद खाने में थोड़ा कसाले और मीठा होता है। वहीं हम बात करें शलजम की तो इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर और पोटेशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका स्वाद गोभी की तरह होता है।
चुकंदर और शलजम दोनो ही वसा या कोलेस्ट्रॉल फ्री है। यह दोनो ही औषधी गुणों से भरपुर है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। चुकंदर डि-ऑक्सीडेट सिस्टम में सहायक होता है वही शलजम अच्छे पाचन तंत्र के लिए सहायक होता है। ये दोनों ही सब्जियां सेहत के मामले में सेहतमंद हैं। आप दोनों को खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
